आज का पंचांग- 19 मई, 2026
punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 11:26 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: आज दिनांक 19 मई 2026, मंगलवार का मंगलमय दिन है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। जो बड़े मंगल अथवा बुढ़वा मंगल के नाम से जानी जाती है।
आज का नक्षत्र आर्द्रा रहेगा। जो वैदिक ज्योतिष में परिवर्तन, शोध और गहन चिंतन का नक्षत्र माना गया है। इसके स्वामी छाया ग्रह राहु हैं। धार्मिक दृष्टिकोण से देखें तो यह नक्षत्र साधना, तप और आत्मविश्लेषण के लिए उत्तम माना गया है।
19 मई 2026 ग्रहों की स्थिति और उनके प्रभाव
आज सूर्य देव वृष राशि में स्थित रहेंगे तथा चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इन दोनों ग्रहों की स्थिति के प्रभाव अनुसार आज का दिन व्यापार, शिक्षा, संचार और योजनाओं के निर्माण के लिए विशेष रूप से अनुकूल माना जा सकता है।
आज का शुभ और अशुभ समय
राहुकाल दोपहर 03 बजकर 42 मिनट से शाम 05 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। हिन्दू ज्योतिष में राहुकाल को अशुभ माना जाता है, इस अवधि में किसी भी नए काम की शुरुआत, यात्रा या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक है। यह समय बहुत मंगलमय माना जाता है। इस अवधि में कार्य प्रारंभ करना सफलता प्रदान करता है।
दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा। अतः उत्तर दिशा की यात्रा को यथासंभव टालना हितकारी माना गया है। यदि यात्रा आवश्यक हो, तो गुड़ अथवा धनिया खाकर घर से निकलना शुभ रहेगा।
आज का महा उपाय
मंगलवार होने के कारण आज मंगल ग्रह को शांत और बलवान बनाने के लिए विशेष मंत्र जप करना अत्यंत फलदायी रहेगा। आज श्रद्धापूर्वक इस मंत्र का जाप करें। —
मंत्र- ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः
इस मंत्र के जप से साहस, आत्मविश्वास और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है तथा मंगल दोष से उत्पन्न बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही हनुमान जी की आराधना करने से भय, शत्रु और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
