आज का पंचांग- 5 अप्रैल, 2026
punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 06:00 AM (IST)
Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 5 अप्रैल 2026 (रविवार): 5 अप्रैल 2026 का दिन विकट संकष्टी चतुर्थी के कारण अत्यंत शुभ और फलदायी है। पंचांग के अनुसार सही समय पर पूजा और व्रत करने से भगवान भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है और जीवन के संकट दूर होते हैं।

विक्रम सम्वत - 2083
मास- वैशाख
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि - तृतीया
नक्षत्र - विशाखा
योग - वज्र
करण - विष्टि
सूर्य राशि- मीन
चंद्र राशि - तुला
सूर्य उदय - 06:07 AM
सूर्य अस्त- 06:41 PM
राहुकाल- 05:07 PM to 06:41 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:59 PM to 12:49 PM
दिशाशूल - पश्चिम
विशेष - विकट संकष्टी

हिंदू पंचांग के अनुसार 5 अप्रैल 2026 का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज Sankashti Chaturthi का व्रत रखा जाएगा, जिसे इस बार विकट संकष्टी चतुर्थी के रूप में मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान गणेश की पूजा और संकटों से मुक्ति के लिए विशेष माना जाता है। संकष्टी चतुर्थी व्रत चंद्र दर्शन के बाद ही पूर्ण होता है।
विकट संकष्टी चतुर्थी विशेष पूजा विधि
सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लें।
दिनभर निर्जला या फलाहार व्रत रखें।
शाम को गणेश जी की पूजा करें।
दूर्वा, मोदक और लाल फूल अर्पित करें।
“ॐ गण गणपतये नमः” मंत्र का जप करें।
चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलें।
आज के विशेष उपाय
गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।
21 दूर्वा अर्पित करें।
गरीबों को भोजन या फल दान करें।
घर में घी का दीपक जलाएं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
