आज का पंचांग- 18 फरवरी, 2026
punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 06:29 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: 18 फरवरी 2026, बुधवार फाल्गुन शुक्ल तिथि प्रतिपदा (सायं 4.58 तक) तथा तदोपरांत तिथि द्वितीया
विक्रमी सम्वत् : 2082, फाल्गुन प्रविष्टे 7, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक: 29 (माघ), हिजरी साल 1447, महीना शाबान, तारीख 29, सूर्योदय: प्रात: 7.11 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.13 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: शतभिषा (रात 9.16 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद, योग: शिव (रात 10.45 तक) तथा तदोपरांत योग सिद्ध, चंद्रमा: कुंभ राशि पर (पूरा दिन-रात), पंचक लगी रहेगी (पूरा दिन-रात)। दिशा शूल: उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहूकाल: दोपहर बारह से डेढ़ बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: फाल्गुन शुल्क पक्ष एवं बसंत ऋतु प्रारंभ, चन्द्र दर्शन।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य कुंभ में
चन्द्रमा कुंभ में
मंगल मकर में
बुध कुंभ में
गुरु मिथुन में
शुक्र कुंभ में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
