आज का पंचांग- 14 जनवरी, 2024

Sunday, Jan 14, 2024 - 06:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
पौष शुक्ल तिथि तृतीया (प्रात: 8 बजे तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्थी (जो क्षय हो गई है)। 

विक्रमी सम्वत् : 2080, माघ प्रविष्टे 1, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक : 24 (पौष), हिजरी साल 1445, महीना रज्जब, तारीख 2, सूर्योदय : प्रात: 7.31 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.42 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : धनिष्ठा (प्रात: 10.23 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र शतभिषा, योग: व्यतिपात (14-15 मध्य रात 2.40 तक) तथा तदोपरांत योग वरियान, चंद्रमा : कुंभ राशि पर (पूरा दिन-रात), पंचक लगी रहेगी (पूरा दिन-रात), भद्रा रहेगी (सायं 6.30 से 14-15 मध्य रात पांच बजे तक)। दिशा शूल: पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए, राहू काल: सायं साढ़े चार से छह बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : विक्रमी माघ (मकर) संक्रांति, सूर्य 14-15 मध्य रात 2.43 (जालंधर टाइम) पर मकर राशि पर प्रवेश करेगा, श्री सिद्धि विनायक चतुर्थी व्रत, निरयण उत्तरायण प्रारंभ। उर्स मोईनुद्दीन चिश्ती (अजमेर) प्रारंभ।


 
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-


सूर्य धनु में
चन्द्रमा कुंभ में
मंगल धनु में
बुध धनु में
गुरु मेष में
शुक्र वृश्चिक में
शनि कुंभ में
राहू मीन में
केतु कन्या में

Prachi Sharma

Advertising