लव राशिफल 19 अप्रैल- हमको तुम से प्यार हुआ...

Monday, Apr 19, 2021 - 08:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज आप चाहकर भी अपनी इच्छा के अनुसार कोई काम नहीं कर पाएंगे। साथी सारा दिन आपके साथ चिपके रहेंगे। एक पल भी आपको अपनी आंखों से दूर नहीं होने देंगे।

वृष- लव लाइफ में थोड़ी तल्खियां रहेंगी। समझदारी दिखाएंगे तो शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। कल तक बात चली गई तो झगड़ा लंबा भी खींच सकता है।

मिथुन- आज छोटी सी बात पर जीवनसाथी से तकरार हो सकती है। दोनों का गुस्सा सातवें आसमान पर रहेगा। कोई भी झुकने को तैयार नहीं होगा लेकिन रात तक सब सामान्य हो जाएगा।

कर्क- आज साथी के साथ एकांत में प्रेम भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। जो यादों का एक अहम हिस्सा बन कर रहेंगे। खुशियां बटोरने के लिए तैयार हो जाएं।

सिंह- आज का दिन मंगलमय रहेगा। लव लाइफ में सुखद नतीजे मिलेंगे, जैसा आप चाहते थे वैसा ही होगा। मन की सभी अभिलाषाएं पूरी होंगी।

कन्या- आज साथी आप पर शक कर सकता है। शाम तक उनका शक दूर करने में कामयाब तो हो जाएंगे लेकिन आपके दिल को गहरी ठेस लगेगी।

तुला- आज सारा दिन प्रेम भरे पल बिताने का अवसर तलाशते-तलाशते थक जाएंगे लेकिन साथी के साथ एकांत नहीं मिल पाएगा। जिससे आपको बहुत गुस्सा आने वाला है।  

वृश्चिक- आज सारा दिन साथी के साथ प्यार भरी बातों में व्यतित होगा। जो आपको बहुत खुशी देगा। एक लंबे समय के बाद खूबसूरत लम्हें व्यतित करने को मिलेंगे।  

धनु- आज लव लाइफ को खूब मस्ती के साथ जीएंगे। साथी जितना भी प्रयास करें आज आपके आगोश से बच नहीं पाएगा। रोमांस खूब परवान चढ़ने की तैयारी में है।

मकर- मैरिड लाइफ में घर-परिवार की समस्याओं को लेकर तनाव बढ़ेगा। हो सकता है एक-दूसरे के साथ तू-तू-मैं-मैं की नौबत भी आ जाए। जरा सावधानी से काम लें।

कुंभ- लव लाइफ बहुत हसीन रहने वाली है। जिस सरप्राइज का कितने दिनों से इंतजार था, आज साथी वो ही आपको गिफ्ट करने वाले हैं। जिसे पाकर आप खुशी से फूले नहीं समाएंगे।

मीन- आज किसी काम की वजह से बहुत व्यस्त रहेंगे इसलिए साथी को समय नहीं दे पाएंगे। वो आपसे नाराज भी हो सकते हैं। सोच कर रखें कैसे उन्हें मनाना है।

Niyati Bhandari

Advertising