लव राशिफल- तेरे होने से दिल को करार आया

Sunday, Aug 07, 2022 - 07:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज प्रेम प्रसंग में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी तीसरे को लेकर बवाल मच सकता है। थोड़ा संभलकर रहें।

वृष- साथी के साथ चल रही अनबन बातचीत से हल हो सकती है। पहल करने से आप छोटे नहीं हो जाएंगे। रात तक हालात सामान्य हो जाएगा।

मिथुन- आज सेहत में थोड़ी समस्याएं आ सकती हैं। साथी सारा दिन आपकी देखभाल करेगा। जिससे आपको एहसास होगा की वो आपसे कितना प्यार करते हैं।

कर्क- मैरिड लाइफ थोड़ी कमजोर रहेगी। बच्चों को लेकर आपस में तकरार हो सकता है। लव पार्टनर से भी नोक-झोंक होगी, अपने गुस्से पर काबू रखें।

सिंह- आज अपने साथी से वो गुड न्यूज मिल सकती है। जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। सारा दिन खुशियां मनाते हुए व्यतित होगा।

कन्या- आज साथी से कोई ऐसी सूचना मिलेगी, जिसे पाकर आप खुद को धन्य मानेंगे। पार्टनर के प्रति प्यार के साथ-साथ इज्जत भी बढ़ेगी।

तुला- चोरी-चोरी चुपके-चुपके चल रहे प्रेम प्रसंग को आज कोई आपका अपना रंगे हाथों पकड़ सकता है। जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।   

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

वृश्चिक- आज बच्चों को लेकर कोई समस्या हो सकती है। मैरिड लोग रोमांस से थोड़ा ध्यान हटाकर उन पर भी ध्यान दें। कुंवारों का रोमांस जोरो पर रहेगा।

धनु- आज सोशल मीडिया के माध्यम से कोई आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। मैरिड लोग जरा संभल कर रहें। लाइफ में ट्विस्ट आ सकता है।

मकर- आज सावधान रहें, काफी उथल-पुथल मचेगी। आपकी किसी गलती का साथी को पता लग सकता है। जो लाइफ में कोहराम मचा सकता है।

कुंभ- आज कुछ अच्छा होने वाला है। जो सोचेंगे उसके बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। सारा दिन खुशियों और नई उमंगों में व्यतित होगा।

मीन- रिलेशनशिप में रह रहे हैं तो कुछ अच्छा होने वाला है। अपने स्वभाव में मिठास बनाए रखें।  मैरिड लोगों को रोमांस के बहुत सारे अवसर मिलेंगे।

 

 

Niyati Bhandari

Advertising