लव राशिफल- कहो न प्यार है...

Saturday, Apr 01, 2023 - 07:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- जो लोग लम्बे समय से पार्टनर की खोज में हैं, उनकी इच्छा आज पूरी होगी। सोशल नेटवर्किंग साइट पर किसी खास से मुलाकात होने के आसार हैं। जो आपके दिल को बहुत भाएगा।

वृष- आज अगर घर पर शादी की बात करते हैं तो भविष्य सुनहरा दिख रहा है। सारा दिन भाग्यशाली साबित होगा। कोई नया रिलेशन भी शुरु हो सकता है, जो भविष्य के लिए बहुत अच्छा रहेगा।

मिथुन- आज अपने संबंधों में ठहराव महसूस करेंगे। भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय कैसे लव लाइफ में बहार लाएं, इस पर विचार करें। अपनी वाणी के द्वारा प्यार और रोमांस का तड़का लगाया जा सकता है।

कर्क- लंबे समय से चला आ रहा आकर्षण प्रेम प्रसंग में बदल सकता है। एक-दूसरे को समझें, फिर किसी नतीजे पर आएं। भावनाएं संभालकर रखें, कहीं ऐसा न हो भविष्य में परेशानी आए।

सिंह- आज साथी पर कुछ ज्यादा ध्यान देंगे। उनके प्रति प्रेम भावना बढ़ेगी। जिससे की सारा दिन रोमांस के मूड में रहेंगे। पार्टनर से कोई सरप्राइज भी मिल सकता है।

कन्या- ध्यान रखें, आज प्रेम संबंधों में कड़वाहट न आए। साथी की प्यार भरी नोकझोंक को मजाक ही रहने दें, उसे दिल पर न लें। इससे संबंधों में खट्टास आएगी।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज साथी के प्रति प्यार बढ़ेगा। संबंध पहले से अधिक मधुर होंगे। समय आपके साथ है। प्यार का इजहार करें, इससे लव लाइफ में गहराई को अनुभव कर पाएंगे। जो आपको बहुत सुख देगा।

वृश्चिक- आज आपकी लाइफ में कोई खास दस्तक दे सकता है। जो थोड़े समय में ही बहुत खास लगने लगेगा। मैरिड लाइफ में थोड़ी-बहुत समस्या आ सकती है। धीरज से काम लें, जल्दी सब ठीक हो जाएगा।

धनु- आज साथी के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। जिससे संबंध पहले से भी अधिक मधुर होंगे। एक-दूसरे से दिल की बहुत सारी बातें शेयर करेंगे।

मकर- आज कुछ मनमुताबिक न होने से टेंशन में रह सकते हैं। ऐसे में साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार और दोस्तों का ध्यान भी आप पर केंद्रित रहेगा। सभी आपको स्पेशल फील करवाएंगे।

कुंभ- आज आपका प्यार आप पर पूरी शिद्दत से मेहरबान होने वाला है। रिलेशनशिप में हैं तो शादी की बात चलेगी। शादीशुदा हैं तो फीलिंग्स शेयर करेंगे। प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो भी समय अच्छा है।

मीन- आज साथी से खूब प्यार मिलेगा। जिससे आप सारा तनाव भूल जाएंगे। उनके प्रति समर्पण की भावना महसूस होगी। जिंदगी में उनकी घनिष्ठता समझेंगे। मन में जो भी मलाल है, वे भुल जाएंगे।

Niyati Bhandari

Advertising