लव राशिफल: तेरे प्यार का जादू चल गया...

Tuesday, Mar 15, 2022 - 08:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज दिल खोलकर अपने साथी के साथ दिल की बातें करें। उनसे अपने रिलेशन के सकारात्मक और नकारात्मक पहलू अच्छे से डिस्कस करें। आपका ये प्रयास अवश्य ही रिश्ते में नया मोड़ लायगा। 

वृष- मैरिड कपल्स एक-दूसरे को छोटी-मोटी भूल के लिए जिम्मेदार न ठहराएं। समझदारी से काम लें। घर-परिवार पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। कुंवारों को सोशल नेटवर्किंग साइट पर कोई खास मिलेगा। 

मिथुन- लव लाइफ में थोड़ा ठहराव आ सकता है। प्रेम संबंधों की सफलता के लिए खुद से प्रयास करना होगा। किसी के ऊपर डिपेंड न रहें। किसी तीसरे के आने से मनमुटाव बढ़ सकता है।

कर्क- साथी को लेकर अपने मन से नकारात्मक विचारों को दूर रखें। कोई कुछ भी कहे आप अपने भरोसे को डगमगाने न दें। उनसे खुलकर बात करें, तभी बात बनेगी अन्यथा घुटते रहेंगे। 

सिंह- मैरिड कपल्स घर के माहौल की गरिमा को बना कर रखें। आपसी अनबन को अपने बैडरुम तक ही सीमित रखें। अनमैरिड के लिए विदेश से रिश्ता आ सकता है। जो आगे बढ़ने के भी चांसेस हैं।

कन्या- भावनाओं में बहकर रिलेशनशिप में न जाएं अन्यथा भविष्य में उलझनें ज्यों की त्यों बनी रहेंगी। सोच-विचार करने के बाद ही किसी को अपनी लाइफ में स्थान दें। मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। 

तुला- साथी के साथ मस्त तालमेल बनेगा। इसे पाजिटिव एनर्जी लाने वाला भी कहा जा सकता है। घर पर ही डेट जैसा माहौल रहेगा। एक-दूसरे के बहुत नजदीक रहेंगे।  

वृश्चिक- आज का दिन आपकी पुरानी यादों के नाम होगा। साथी के साथ मिलकर पुरानी यादों को ताजा करेंगे। जो बहुत खुशी देंगी और प्यार के मूड को जगा देंगी। रोम-रोम में रोमांस भरा रहेगा।

धनु- आज साथी की नाराजगी दूर होगी। फिर से प्यार के रंगों से सराबोर होंगे। प्रेम संबंधों में हसीन मोड़ आएगा, जो रिश्तों को एक नए मुकाम तक ले जाएगा। सारी कसर पूरी होगी।

मकर- रुठे साथी के साथ मानसिक रुप से सामंजस्य बिठाने का प्रयास करें। तभी रिश्ता आगे बढ़ पाएगा। छोटी-मोटी नोक-झोंक तो हर रिश्ते में चलती रहती है। बात को खींचे नहीं।  

कुंभ- आज आप और साथी दोस्तों की महफिल में आकर्षण का केंद्र बनेंगे। सभी आपकी तारिफ करेंगे, जिससे रोमांस परवान चढ़ने लगेगा। साथी को आप पर बहुत प्यार आएगा। 

मीन- आज कोई आपके साथी की चुगली करेगा। उस पर आंख मूंद कर विश्वास न करें। अपने प्रेम पर भरोसा बनाए रखें। ठंडे दिमाग से खुद पर संयम बनाकर बात की तह तक जाएं। 

Niyati Bhandari

Advertising