लव राशिफल: दिल लगा लिया मैंने तुमसे प्यार करके...

Thursday, Sep 22, 2022 - 07:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज लव लाइफ पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। व्यस्तता अधिक रहेगी, थोड़ी सी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। मैरिड कप्लस घर-परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।

वृष- लव लाइफ में स्थितियां थोड़ी प्रतिकूल बन सकती हैं। अपनी समझदारी से स्थितियों को संभालें। मैरिड कपल्स फैमिली के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं। जहां सारा परिवार खूब मस्ती करेगा।

मिथुन- आज आपकी मैरिड लाइफ में बहुत सारी खुशियां दस्तक देंगी। पार्टनर रोमांटिक रहेंगे। लव पार्टनर एवं अन्य करीबी दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिलेगा। जो प्रेम और बल को बढ़ावा देगा।

कर्क- रिलेशन में जाने की सोच रहे हैं तो भविष्य में समय सुखद रहेगा। मैरिड कपल्स योग एवं ध्यान से अपने अंदर की ऊर्जा का सकारात्मक प्रयोग करें। ये रिश्ते को भी बैलेंस करने का काम करेगा। 

सिंह- आज घर पर किसी बात को लेकर साथी और आप पर उंगलियां उठ सकती हैं। ध्यान रखें, किसी भी हालत में एक-दूसरे का साथ न छोड़ें। लव पार्टनर में बदलाव नज़र आएंगे।

कन्या- मैरिड कपल्स को संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। विचारों में मतभेद होने से प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। लव लाइफ में अगर सुकून चाहते हैं तो ईगो से दूर रहें। 

तुला- आज अपनी व्यवहार कुशलता के साथ संबंधों में प्रेम बनाए रखने का प्रयास करें। साथी का मूड खराब रह सकता है। उन्हें खुश रखने के लिए कोई सरप्राइज प्लान करें। जल्दी शुभ स्थितियां बनेंगी। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- मैरिड कपल्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। वाणी में मधुरता रखेंगे तो सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम एवं सौहार्द से लव लाइफ में बहार छाई रहेगी। सारा दिन अठखेलियां करते हुए बीतेगा। 

धनु- आज लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। कहीं घुमने का प्रोग्राम भी बन सकता है। जो यादगार रहेगा। मैरिड कपल्स को शाम तक कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। जिस से सारा परिवार मिल कर एंजॉय करेगा। 

मकर- आज प्रेम संबंधों के लिए स्थितियां अनुकूल रहेंगी। साथी के साथ रोमांस को खूब एंजॉय करेंगे। मैरिड लाइफ में धैर्य एवं व्यवहार कुशलता से सुकून भरा दिन रहेगा। रिश्तेदार या मित्र आपके घर आ सकते हैं।

कुंभ- आज घर पर शादी की बात चलेगी, विदेश से अच्छा रिश्ता भी आ सकता है। अपने रिलेशन को शादी में बदलना चाहते हैं तो विजय प्राप्त करेंगे। मैरिड लोगों का सारा दिन सुख शांति और प्यार-मोहब्बत में गुजरेगा। 

मीन- आज अपने शादीशुदा संबंधों को सुधारने की कोशिश करें। ईगो को बीच में न लेकर आएं। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्रोग्राम बनेगा। प्रेम विवाह के बारे में सोच सकते हैं।

Niyati Bhandari

Advertising