लव राशिफल: तेरे इश्क में मेरी जान फना हो जाएगी

Monday, Mar 20, 2023 - 08:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज लाइफ पार्टनर से दूरी बनी रहेगी। सारा दिन अकेले रहना पड़ेगा। लाख प्रयास करने पर भी उनसे बात न हो पाएगी। धैर्य से काम लें। लव पार्टनर के साथ मधुर संबंध स्थापित होंगे। 

वृष- आज दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर असंतोष की भावना हो सकती है। साथी के साथ शांति से बैठकर सारी गलफहमियां दूर करें। लव लाइफ में सब कुछ बढ़िया रहेगा। 

मिथुन- आज दांपत्य जीवन में प्यार भरी झड़प होने की संभावना है। मजाक को नाराजगी में न तबदील होने दें। लव लाइफ में नार्मल संवाद विकराल रुप ले सकता है। बच कर रहें, कहीं कुछ गलत न बोल दें। 

कर्क- आज साथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जिसके बाद तनाव खत्म होगा और हसीन पलों को खूब अच्छे से व्यतित करेंगे। आपसी संबंध भी मधुर होंगे। जो सुकून देंगे। 

सिंह- दांपत्य जीवन में आज दूरी बनी रहेगी। साथी को किसी काम से दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। सोशल मीडिया के माध्यम से प्यार भरी बहुत सारी बातें होंगी। जो लोग रिलेशन में हैं, वे भी खूब एंजॉय करने वाले हैं।

कन्या- आज कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। जो बहुत खुशी देगा और यादगार रहेगा। ध्यान रखें, हैपी रिलेशनशिप चाहते हैं तो एक-दूसरे की भावनाओें की कद्र करें।   

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- अपने आसपास के लोगों पर ध्यान दें की वो कैसे अपने लॉन्ग रिलेशनशिप को सफल बनाते हैं। आज उनसे ही कुछ अच्छा सीख कर अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएं। समय अच्छा है, कामयाबी मिलेगी।  

वृश्चिक- आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। रोमांस के बहुत सारे अवसर मिलेंगे। जिससे लंबे समय से मन में छुपी सभी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी। ये आपकी लाइफ के बेहतरीन पल होंगे।

धनु- आज रोमांटिक रिलेशनशिप शुरू हो सकता है। रिश्ता लंबा चलाने के लिए कोई भी सीक्रेट न रखें। ऐसा करने से रिश्ता ज़्यादा लम्बे समय तक टिकेगा। मैरिड कपल्स भविष्य को लेकर बड़ा फैसला करेंगे।

मकर- लव लाइफ में झगड़ा होने की नौबत आ सकती है। सतर्क रहें, मधुर भाषा का प्रयोग करें। दांपत्य जीवन आज कमजोर रहेगा। घर-परिवार संबंधित परेशानी हो सकती है। जल्दी ही हल निकल जाएगा।

कुंभ- लव लाइफ के लिहाज से दिन अच्छा है। साथी के साथ आज सारा दिन बहुत खुशी-खुशी निकलेगा। दांपत्य जीवन में भविष्य की चिंताएं बेचैन कर सकती हैं। जो होगा अच्छा होगा।

मीन- आज सुबह साथी के साथ छोटा सा झगड़ा लंबा चल सकता है। यहां तक की आप रिश्ता तोड़ने के बारे में भी सोच सकते हैं। शाम तक सारा गुस्सा ठंडा हो जाएगा और सामान्य परिस्थितियां हो जाएंगी।

Niyati Bhandari

Advertising