लव राशिफल: प्रेम की चिंगारी बुझने न दें

Friday, Mar 18, 2022 - 08:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज आपके घर में फैमिली हॉलिडे जैसा माहौल रहने वाला है। लव पार्टनर को एक-दूसरे के करीब आने का मौका मिलेगा। फिल्म देखने या खाना खाने बाहर भी जा सकते हैं।    

वृष- आज कोई अननोन आपकी लाइफ में दस्तक दे सकता है। जिसके साथ आपसी समझ बहुत अच्छी रहेगी। उसके संग समय बिताना मन को बहुत भाएगा। सारा दिन खूब मजा करेंगे।  

मिथुन- बैडरूम में नया लुक लाने से पहले साथी की पसंद का भी ध्यान रखें। ये न हो छोटी सी बात उनके दिल पर लग जाए। आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं को अहमियत दें।     

कर्क- जिस वस्तु को पाने लिए बहुत दिनों से आपका मन अटका पड़ा है, संभव है वे आज मिल जाए। साथी कोई बहुत बड़ा सरप्राइज भी दे सकता है। जिसे पाकर आपको बहुत खुशी होगी।     

सिंह- मैरिड कपल्स कहीं बाहर अकेले में घूमने जा सकते हैं। बहुत सारी खरीददारी करने का भी मौका मिलेगा। लव लाइफ शांति पूर्ण रहेगी। दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त रहेंगे। एक-दूसरे के साथ समय व्यतित नहीं कर पाएंगे। 

कन्या- आज कुछ परेशानी रह सकती है, जिस वजह से मूड ऑफ रहेगा। साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्यार का इजहार या शादी की बात करने वाले हैं तो समय अच्छा है। बात बनने के पूरे-पूरे चांस हैं।
 
तुला- लव लाइफ में रोमांस का जोर बना रहेगा। यह भी हो सकता है की कहीं दूर एकांत में घुमने का प्रोग्राम बन जाए। जो लाइफ लोंग आपको याद रहने वाला है। सारा दिन खुशनुमा व्यतित होगा।

वृश्चिक- आज लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगाना या न लगाना आपके व्यवहार पर निर्भर करता है। अपने स्वभाव से तीखापन दूर करें। साथी को अपनी तरफ से खुश करने का हर संभव प्रयास करें। 

धनु- आज परिवार में मित्र-रिश्तेदारों का आना होगा। सारा दिन उनमें व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी को बिल्कुल भी समय नहीं दे पाएंगे। लव लाइफ में गजब का आकर्षण बना रहेगा। जिससे रिलेशनशिप और स्ट्रांग होगा।     

मकर- आज आप दोनों के बीच गलतफहमी पैदा हो सकती है। जिस कारण संबंधों में खटास पैदा होगी। कोशिश करें साथी से कोई भी बात गुप्त न रखें। हर बात शेयर करें ताकि परिस्थितियां सामान्य रहें।  

कुंभ- दुनिया के शोर-शराबे से दूर कहीं एकांत में जाने का प्रोग्राम बनेगा। जो बहुत ही रोमांचक रहेगा। दिल में जो बातें बहुत दिनों से चुभ रही थी, वो सभी आज साथी के साथ शेयर करने का मौका मिलेगा। 

मीन- वैवाहिक जीवन मंगलमय रहेगा। सारा परिवार मिलकर आज किसी धार्मिक स्थान पर जा सकता है। हंसी-खुशी में सारा दिन निकलेगा। अनमैरिड लोग डेट पर जा सकते हैं या सोशल मिडिया के द्वारा मस्ती करेंगे। 

Niyati Bhandari

Advertising