लव राशिफल 14 अगस्त- दिल में वो समाने लगे जरा-जरा

Sunday, Aug 14, 2022 - 07:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- रिलेशनशिप को शादी में बदलने से पहले अच्छी तरह विचार करें। जब दो लोग एक संबंध में बंधते हैं तो उनके साथ दो फैमिली भी एक हो जाती हैं। मैरिड लोग घर के खर्चे को लेकर परेशान रह सकते हैं।

वृष- आज मस्ती के मूड में रहेंगे। किसी भी ज़िम्मेदारी को ठीक से नहीं निभाएंगे। आपके केयर फ्री बिहेवियर से साथी नाराज हो सकता है। थोड़ा संभल कर रहें गैरज़िम्मेदार होना सही नहीं है।

मिथुन- रिश्ते को प्यार से जीना चाहते हैं तो पज़ेसिव होने की आदत को छोड़ दें। जाने-अनजाने जो गलती हो गई है, उसको लेकर साथी से माफी मांग लें। आज एक नई सोच के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाएं।

कर्क- अपने साथी की हर हरकत पर नज़र न रखें। प्यार के रिश्ते में विश्‍वास बहुत जरूरी है। उन्हें स्पेस दें। ये न हो की वो घुटन महसूस करने लगे। आज पार्टनर से दिल की सभी बातें खुलकर करें।  

सिंह- मैरिड लाइफ बहुत बढ़िया रहेगी, शापिंग पर जा सकते हैं। आज खूब मौज-मस्ती भरा दिन रहेगा। लव रिलेशन में रोमांस का सरुर छाएगा। अपने दिल की बात साथी के साथ शेयर करें। 

कन्या- रिलेशनशिप को लेकर मन में कोई फियर है तो उसे आज दूर कर लें। पार्टनर पर बेवजह शक करना सही नहीं है। मैरिड लोगों को जरा संभल कर रहने की जरुरत है। साथी नाराज हो सकता है।

तुला- आज पार्टनर को खुश करने के चक्कर में ज़रूरत से ज़्यादा काम अपने हाथ में ले लेंगे। देश-विदेश में शादी की बात चल सकती है। संभव है मन की इच्छाएं पूरी हो जाएं। फूंक-फंक कर कदम उठाएं।  

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्स एप करें

वृश्चिक- आज जीवनसाथी के साथ झड़प होने के चांसेस हैं। स्वभाव में मधुरता लाएं। लव रिलेशन में रह रहे हैं तो संभल जाएं, कोई तीसरा लाइफ में दस्तक दे सकता है।  

धनु- हेल्दी रिश्ता जीना चाहते हैं तो साथी पर शक करना छोड़ दें। हर रिश्ते में थोड़ी स्पेस होनी चाहिए। आज अपने आप को चेंज करने का प्रण लें, फिर देखें लव लाइफ कितनी हसीन हो जाएगी।

मकर- आज किसी कारणवश साथी आप से दूर जा सकता है। मन में हर पल अपने रिश्ते के खो जाने का डर बना रहेगा। छोटे से समय की जुदाई आपके अंदर छुपे सारे जज्बात बाहर निकाल देगी।

कुंभ- जीवनसाथी के साथ आज प्यार भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। जो लाइफ लॉग यादगार बन कर रहेंगे। अनमैरिड कपल कहीं घुमने के प्लान बना सकते हैं। 

मीन- आज साथी पर शक हो सकता है। उनके रिश्ता न निभाने का डर मन में बना रहेगा। बेहतर है रिलेशनशिप को शादी में बदल लें। मैरिड लोग आज फैमिली के साथ कहीं घुमने जा सकते हैं।


 

Niyati Bhandari

Advertising