लव राशिफल: प्यार के रंगों से सजेगा आशियाना

Tuesday, Mar 07, 2023 - 04:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ  

मेष- होली का दिन आपकी लव लाइफ में बहार लेकर आया है। सारा दिन खूब इंजॉय करेंगे। साथी को हरा रंग लगाएं और दोनों मिलकर भगवान शिव और पार्वती की पूजा करें, लव बॉन्ड स्ट्रांग होगा।

वृष- छोटी-मोटी टेंशन रहेगी, जिस वजह से मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। मैरिड लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। होली पर साथी को पीला रंग लगाएं। फिर राधाकृष्ण मंदिर जाएं और उन्हें भी रंग चढ़ाएं।

मिथुन- घर में चल रहा कलह क्लेश आज खत्म होगा। रिलेशन में रह रहे हैं तो किस्मत का साथ मिलेगा। सिंगल की विवाह संबंधी चर्चाएं हो सकती हैं। लव लाइफ में सकारात्मक परिणाम चाहते हैं तो साथी को हरा रंग लगाकर होली मनाएं।

कर्क- आज होली के दिन खुद पर नियंत्रण रखें और क्रोध न करें। आपका अनुकूल व्यवहार बिगड़ी बातें भी बना देगा। लव लाइफ को सामान्य बनाए रखने के लिए संतरी रंग साथी को लगाएं।

सिंह- जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेमियों के लिए समय ठीक है। दिल की बात बताने के लिए समय उत्तम है। सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। साथी को गुलाबी रंग लगाएं, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

कन्या- लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। शादीशुदा जीवन में संतान की ओर से परेशानी हो सकती है। साथी के साथ अन्डर स्टेडिंग बनाए रखने के लिए पीले रंग से होली खेलें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

तुला- प्यार का इजहार करने के लिए समय बहुत अच्छा है। आज जरुरत से अधिक भावुक रहेंगे। पार्टनर के साथ प्रेम के खुशनुमा पल बिताएंगे। प्रेम के रंग में पूरी तरह रंगने के लिए होली पर साथी को गुलाबी रंग लगाएं।

वृश्चिक- प्रेमियों में मधुरता बनी रहेगी। मैरिड के लिए भी समय अच्छा है। आज डेट पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। होली के शुभ अवसर पर अपने साथी को पीला रंग लगाएं, प्यार को किसी की नज़र नहीं लगेगी। 

धनु- आज पार्टनर के साथ कुछ अनबन हो सकती है। अपनी वाणी पर काबू रखें अन्यथा त्योहार के दिन दोनों का मूड खराब हो सकता है। प्रेम संबंधों में गहराई लाने के लिए साथी को लाल रंग का गुलाल लगाएं।

मकर- लव लाइफ तो होली पर अच्छी रहेगी, घूमने भी जा सकते हैं। समय अनुकूल है किसी को प्रपोज करना है या शादी की बात चलानी है तो आज का दिन उत्तम है। साथी को गुलाबी रंग लगाएं, रिश्ते में अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी।

कुंभ- कपल्स के लिए समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। लव लाइफ के लिए समय सामान्य है। विदेश से शादी का प्रस्ताव आ सकता है। होली पर साथी को नीला रंग लगाएं, रिश्ते से नकारात्मकता समाप्त होगी। 

मीन- आज लवर को दिल की बात बताने के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सफ़ेद कपड़े पहनें और लाल रंग का गुलाल साथी को लगाएं। लव लाइफ में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।


 

Niyati Bhandari

Advertising