लव राशिफल: होली पर उड़ेंगे इश्क के रंग
Monday, Mar 09, 2020 - 07:21 AM (IST)
मेष- दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। लवर के साथ कहीं मस्ती का प्रोग्राम बन सकता है। रात को चन्द्र देव को खीर या फिर किसी भी सफेद रंग के मिष्ठान का भोग लगाकर पार्टनर के साथ मिलकर खाएं। लव लाइफ में खुशियां बनी रहेंगी।
वृष- मैरिड कपल्स के लिए समय मिला-जुला रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर घुमने जाने का प्रोग्राम बनेगा। संबंधों में प्यार बढ़ाने के लिए रात को कामदेव और रति की पूजा करें।
मिथुन- लव लाइफ के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। मैरिड लोगों की गलतफहमी दूर हो सकती है। प्रेम में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए श्रीराधाकृष्ण को मोर पंख भेंट करें।
कर्क- लव लाइफ के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी से घर के कामों में सहयोग मिल सकता है। होलिका दहन के शुभ अवसर पर देवी मां के मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं। प्रेम प्रगाढ़ होगा।
सिंह- घर में हो रही छोटी-छोटी बातों पर ध्यान न दें और साथी के साथ अपने संबंधों को खराब न करें। लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बनेगा। लव लाइफ को मस्त बनाने के लिए अपने रुम में लव बर्डस रखें।
कन्या- प्रेमियों के लिए आज समय अनुकूल रहेगा। मैरिड लाइफ की सभी बाधाएं खत्म होंगी। लव लाइफ में मधुरता बनाए रखने के लिए आज श्री राधाकृष्ण मंदिर में बांसुरी चढ़ाएं।
तुला- प्रेमियों के लिए आज का दिन सुखमय रहेगा। मैरिड लाइफ में चल रही सभी समस्याएं समाप्त होंगी। लव लाइफ में मंगल चाहते हैं तो होलिका दहन के शुभ अवसर पर शिव मंदिर में पान का पत्ता चढ़ाएं।
वृश्चिक- लव पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे। जीवनसाथी के साथ आज अच्छा समय बीतेगा। लव लाइफ को स्ट्रांग करने के लिए भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के मंदिर में गुलाब का इत्र चढ़ाएं।
धनु- लव लाइफ से जुड़े बड़े फैसले आज न लें। मैरिड लोग पार्टनर से संतुष्ट और खुश रहेंगे। साथी के साथ आपसी समझ को बढ़ाने के लिए शिव मंदिर में सूर्यास्त के बाद दीपक लगाएं और आरती करें।
मकर- आज छोटी सी बात पर पार्टनर से अनबन हो सकती है। वाणी पर संयम रखेंगे तो समस्या टल सकती है। लव लाइफ में शांति लाने के लिए रात को जब चंद्रमा पूर्ण रुप से दिखाई दे तो उन्हें कच्चे दूध से अर्घ्य दें।
कुंभ- विवाहितों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। प्रेमियों के लिए समय बहुत बढ़िया है। कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। होलिका दहन के अवसर पर साथी के साथ राधाकृष्ण मंदिर जाएं। आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होगी।
मीन- वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है, अपने क्रोध पर काबू रखें। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ में बहार लाने के लिए साथी के साथ मिलकर कामदेव की पूजा करें।