लव राशिफल: तुम दिल की धड़कन में रहते हो...

Monday, Mar 02, 2020 - 07:36 AM (IST)

Follow us on Instagram

मेष- हैपी लव लाइफ को खुशहाली से जीना चाहते हैं तो आज से आरंभ करके भविष्य में जो भी करें 'हम' की भावना से करें। 'मैं' की भावना को दरकिनार कर दें। साथी को अपने से अलग न मानें।  

वृष- आज साथी के लिए कोई बहुत बड़ा सेक्रिफाइज करना पड़ सकता है। यदि आपको लग रहा है ऐसा करने से उन्हें खुशी होगी इसलिए यही करना सही है तो अपने फैसले पर हिचकिचाए नहीं। 

मिथुन- साथी को खो देने का डर यदि आपके जहन में बना रहता है तो उसे निकाल दें। आज साथी से खुलकर बात करें और इनसिक्योरिटी की भावना से हमेशा-हमेशा के लिए दूर हो जाएं।  

कर्क- साथी के प्यार पर विश्वास रखें लेकिन जरुरत से अधिक भरोसा करना ठीक नहीं है। आज का दिन कोई बड़ा राज़ खोलने वाला है। अत: हर तरह की परिस्थिति का सामना करने के लिए संभल कर रहें।  

सिंह- आज पार्टनर के साथ खूब बहस होगी लेकिन अंत में सारी बातें भूलकर कूल हो जाएंगे। आपका यही बिहेवियर पार्टनर को आपके मोहपाश में बांधे रखता है। प्यार करके उसे निभाना तो कोई आप से सीखे।

कन्या- आज साथी के साथ किसी फेवरिट प्लेस पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। जो काफी मजेदार रहने वाला है। साथी की हर बुराई और बचकानी हरकत पर प्यार आएगा। उनकी सभी गलतियों को इग्नोर करेंगे।

तुला- अपने से अधिक साथी के बारे में सोचें, तभी प्यार को आगे बढ़ा पाएंगे। हमेशा यही सोचें की आपको साथी के लिए सबसे अच्छा बनना है क्योंकि वो बेस्ट डिजर्व करते हैं।

वृश्चिक- आज आपका दिन खूब रोमांटिक रहेगा। अपनी मस्त प्रोफाइल पिक्‍चर लगाएं, जिसे देखकर साथी का मन खुशी से झुम उठे। रोमांटिक गानों, लव या उससे जुड़े पोस्‍ट शेयर कर के उन्हें मदहोश करें। 

धनु- आज साथी की गैर-मौजूदगी में खुद को अधूरा महसूस करेंगे। बहुत सारे लोग आपके साथ होंगे लेकिन आपकी नजरें उन्हें ही खोजती रहेंगी। रात होने से पहले कोई सरप्राइज मिल सकता है।

मकर- आज साथी किसी कारणवश परेशान रह सकते हैं। उनके दुखी होने पर आपको भी दुख होगा। चाह कर भी उनकी परेशानी दूर नहीं कर पाएंगे लेकिन कोशिश जारी रखें। जल्दी सब ठीक हो जाएगा।

कुंभ- आज खुद से साथी से लड़ाई कर लेंगे। जब वो चले जाएंगे तो मन ही मन दुखी होते रहेंगे। सोच-समझकर कुछ भी बोला करें। आपका ये व्यवहार रिश्ते में खाई खोदने का काम कर रहा है।

मीन- आज साथी के खिलाफ दूसरे लोगों का बोलना आपको जरा भी अच्छा नहीं लगेगा और आप उन्हें खरी-खोटी सुना देंगे। आपके एग्रेसिव बिहेवियर से साथी नाराज़ होंगे।

Niyati Bhandari

Advertising