लव राशिफल: तुम जो आए ज़िन्दगी में बात बन गई

Thursday, Sep 29, 2022 - 07:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- कहते हैं सच्चा प्यार कभी भी किसी भी उम्र में मिल सकता है। यदि आप सिंगल हैं तो आज डबल हो सकते हैं। मौका अच्छा है, लपक कर लाभ उठाएं। मैरिड के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

वृष- सच्चे प्यार का आधार लविंग और केयरिंग बिहेव होता है। यदि आप साथी के लिए या साथी आपके लिए ऐसा फील नहीं करते तो रिश्ते को आगे न लेकर जाएं। आज के आज ही निर्णय कर लें तो अच्छा होगा।

मिथुन- अपने और साथी की बातों को दूसरों के साथ शेयर न करें। ऐसा करके आप अपनी नहीं बल्कि दूसरों की सोच के साथ चलने लगते हैं। जो भी खुशी या गम हो केवल एक-दूसरे के साथ शेयर करें। 

कर्क- आज अपने प्यार के साथ सपनों को साझा करने के लिए दिन बहुत बढ़िया है। उन्हें अपनी खुशियों से अवगत करवाएं। जिन इच्छाओं को बरसों से मन में दबाएं हैं, वो पूरा होने का वक्त आ रहा है।  

सिंह- आज काम के सिलसिले से शहर से बाहर रहना पड़ सकता है। पार्टनर से दूरी बनी रहेगी। संभव है आज बात भी न हो पाए। ऐसे में साथी से निजी जुड़ाव का अनुभव होगा।

कन्या- आज एक मज़बूत आकर्षण में बंध सकते हैं। जो आपके दिल और दिमाग पर गहरा प्रभाव डालेगा। उसके साथ आगे बढ़ने से पहले अच्छी तरह सोच लें। कहीं भविष्य में लेने के देने न पड़ जाएं। 

तुला- प्रेम का एहसास दिमाग से नहीं दिल से होता है। अत: इस प्यार भरे रिश्ते को सहज कर रखें। छोटी-मोटी बातों की अनदेखी कर दिया करें। राई का पहाड़ बनाने वाले व्यवहार पर काबू पाएं।  

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- आज आपका प्रेम स्नेह से लेकर खुशी की ओर बढ़ेगा। जिसमें अलग-अलग विचारों का संगम होगा। पूरा दिन बहुत रोमांटिक रहने वाला है। प्यार की सौगात को समेटने के लिए तैयार रहें।

धनु- आज साथी के प्रति अनेक भावनाएं मन में आएंगी। जो खुशी और गम दोनों देंगी। रिश्ते के छोड़ना चाह रहे हैं तो पहले ध्यान से सोचें, क्या आप सच में साथी से अलग होकर रह पाएंगे। 

मकर- माना की आप अपने साथी से बहुत प्रेम करते हैं लेकिन दूसरों की भी सुनें। वो भी आपके वेल विशर हैं, आपका अच्छा ही चाहते हैं। झूठ और फरेब के चक्कर से बचें। बाद में पछतावा होगा।

कुंभ- आज सारा दिन बहुत रोमांटिक रहने वाला है। बस सारा दिन वो खास शख्स आपके ख्यालों में, आस-पास और विचारों में रहने वाला है। हकीकत की दुनिया में वापिस आ जाएं तो बेहतर होगा।
  
मीन- रिलेशनशिप में हैं या नए रिश्ते की शुरुआत करने वाले हैं तो पहले स्वयं से पूछ लें की ये सच्चा प्यार है या सिर्फ आकर्षण के झलावे में आ रहे हैं। मैरिड लाइफ में प्यार की बहार छाई रहेगी।

Niyati Bhandari

Advertising