लव राशिफल: तेरी मोहब्बत ने दिल में मकाम कर दिया

Sunday, Dec 26, 2021 - 08:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- किसी भी चीज़ को लेकर सभी के अपने-अपने विचार होते हैं। पार्टनर के बोलने पर पाबंदी लगाना सही नहीं है। इससे रिश्ता खराब होगा। उन्हें स्पेस दें। जैसी लाइफ वे चाहते हैं उन्हें जीने दें। 

वृष- अपने साथी के रहन-सहन के तरीकों पर सवाल उठाना गलत है। जरुरी नहीं है वो आपके रंग में रंगने के लिए अपनी इच्छाओं का गला घोंट दें। आप भी उनके लिए खुद को बदल सकते हैं।

मिथुन- साथी पर अपना प्यार भरा अधिकार रखना अच्छा है लेकिन किसी भी तरह की रोक-टोक लगाना सही नहीं है। यदि वे कंट्रोल करने लगे तो तुरंत इस रिश्ते से बाहर आ जाएं। फ्यूचर में प्रॉब्लम होगी।

कर्क- आज रिश्ते को लेकर कड़े फैसले करने की जरुरत है। कहीं साथी आपको कंट्रोल करने की कोशिश तो नहीं करता। संभल जाएं, भविष्य में यह प्रवृत्ति हिंसक भी हो सकती है। 

सिंह- वर्क प्लेस पर प्यार की पींगे झुलने से बचें। ये आपके काम पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। समझदारी से काम लें अन्यथा ब्रेकअप और पैचअप के पेच में फंस कर रह जाएंगे। 

कन्या- अपने शौक को पूरा करने के लिए साथी की अनदेखी न करें। जितना संभव हो उनके साथ भी वक्त व्यतित करें। उनसे दिल की बातें शेयर करें। बात करने से बात बनेगी।

तुला- माना की आप साथी को लेकर थोड़े भावुक हैं और हमेशा यही चाहते हैं की पार्टनर आपसे खूब प्यार करे। ये मत भूलें उनकी भी कुछ इच्छाएं हैं। उनका भी सम्मान करें। तभी रिश्ता लंबे समय तक टिक पाएगा।

वृश्चिक- पार्टनर के प्रति अपना प्यार जताने के लिए सभी अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। यदि आपको पार्टनर का अंदाज पसंद नहीं आ रहा है तो उनकी भावनाओं को समझें और कद्र करें।  

धनु- आज अपने प्यार का इजहार अलग अंदाज में करें। फिर देखें साथी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आपके प्यार का जादू उनके सिर चढ़कर बोलेगा। जो आपके रिलेशन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा।

मकर- ऑफिस और प्यार दोनों को अलग-अलग रखकर चलें। दोनों को साथ रखेंगे तो प्रेम भरा सफर आपके लिए जी का जंजाल भी बन सकता है। सावधानी बरतें जितना इंर्पोटेंट प्यार है उतना ही काम भी है। 

कुंभ- यदि आपके रिश्ते में प्यार खत्म हो रहा है तो रिश्ता लंबा नहीं टिक पाएगा। पहले खुद अच्छे से विचार कर लें कहीं रिलेशनशिप में सिर्फ आकर्षण ही तो नहीं है। अच्छे से विचार करें। 

मीन- आपका रिश्ता ऐसे मोड़ से गुजर रहा है, जहां ब्रेक की सख्त जरुरत है। हॉलिडे पर जाएं। अपने प्यार भरे लम्हों को यादगार बनाने के लिए कोई सरप्राइज प्लान करें।


 

Niyati Bhandari

Advertising