लव राशिफल: तुझ पर कुर्बान, मेरा दिल मेरी जान

Tuesday, Feb 22, 2022 - 08:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- रिश्ते में एक्सपेरिमेंट न करें, उनके मायने समझें। कम्यूनिकेशन से बात बनती है। कोई भी हर लिहाज़ से परफेक्ट नहीं हो सकता। एक-दूसरे के प्यार में बदला जा सकता है।

वृष- पार्टनर की पर्सनल लाइफ में ज़्यादा दखलअंदाजी न करें। इमोशनल फूल न बनें। खुद के फैसले लेने के लिए हर समय दूसरों की खुशी को अहमयित न दें। 

मिथुन- मैरिड-अनमैरिड एक-दूसरे को स्पेस दें। जो लोग स्पेस के नाम पर चीटिंग कर रहे हैं, वे ज़रा संभल कर रहें। आज किया गया कोई भी गलत काम बड़ा नुकसान दे सकता है। 

कर्क- आज किसी तीसरे की लड़ाई का असर आपके रिश्ते पर भी पड़ सकता है। किसी के मामले में उतना दखल दें, जितना जरुरी है। एक-दूसरे को हर बात बताएं। 

सिंह- अपने रिश्ते के प्रति अपना नज़रिया बदलें। समय के साथ बदलना अच्छा है लेकिन रिलेशनशिप की अहम कड़ी कमिटमेंट के मायने अपने हिसाब से बदलना सही नहीं है।

कन्या- अपने रिश्ते को कैज़ुअली न लें। ऐसा न हो की रिश्ते की गंभीरता ही खो जाए। जो शादी के बंधन में बंधे हैं, वो भी और जो नहीं बंधे वो भी सात फेरों के मायने समझें।

तुला- आपके लव रिलेशन को रिफ्रेश करने की जरुरत है। बेहतर होगा कि पार्टनर के साथ कम्यूनिकेशन, कमिटमेंट और प्यार इंवेस्ट करें। संभव हो तो कहीं बाहर घुमने का प्रोग्राम बनाएं। 

वृश्चिक- आज काफ़ी इमोशनल रहने वाले हैं क्योंकि पार्टनर बहुत से सरप्राइज देने वाले हैं। लंबे समय से प्यार भरे जो ख़्वाब देखे थे वो पूरे होने का समय है।  

धनु- गलत रिश्ते में बंधने से अच्छा है, नई सोच के साथ आगे बढ़ें। समय रहते सही निर्णय लें और सुख-चैन से जीवन जीएं। प्यार-मोहब्बत के स्ट्रेस को खुद पर हावी न होने दें।

मकर- छोटी-मोटी बातों को रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा समझकर नज़रअंदाज़ करें, तभी प्यार की डगर पर आगे बढ़ पाएंगे। किसी भी बात को दिल पर न लगाएं।

कुंभ- रिलेशनशिप का बैंक बैलेंस भरा रखने के लिए प्यार और अपनेपन को अपना हथियार बनाएं। खुद को अकेला न समझें और न ही कोई गलतफहमी अपने जहन में पालें।  

मीन- यदि आपको ऐसा लगता है साथी में अब वो पहले जैसी बात नहीं है तो इससे रिश्ता नहीं बदलेगा। हकीकत में आप में बदलाव आ रहा है और दोष पार्टनर पर डाल रहे हैं।
 

Niyati Bhandari

Advertising