लव राशिफल 8 अप्रैल: बदल के मेरी तुम ज़िंदगानी कहीं बदल न जाना सनम

Saturday, Apr 08, 2023 - 08:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- वैलेंटाइन वीक के पहले दिन आपकी मोहब्बत खूब रंग लाने वाली है। आज किसी प्यार भरे सफर पर भी जाने का प्रोग्राम बन सकता है। जिनकी लव स्टोरी आज से शुरु हो रही है, वे अधिक दिन टिक नहीं पाएगी।

वृष- पार्टनर आपसे प्रेम तो बहुत करते हैं लेकिन उसका इजहार मुंह से कम ही कर पाते हैं। आज वैलेंटाइन वीक के पहले दिन वो अपने मन की भावना खास अंदाज में शेयर करेंगे।

मिथुन- इस राशि के लोग बेबाक जुबान के होते हैं। अत: वो अपना प्यार भी बिंदास निभाते हैं। आज प्यार के इम्तिहान का दिन है, तैयार रहें। कुछ स्पेशल होने वाला है।

कर्क- वैसे तो लव लाइफ में कहीं भी कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो रही। फिर भी थोड़ा संभल कर रहने की जरुरत है। छोटी सी चूक नफरत में तब्दील हो सकती है।

सिंह- यदि अभी तक आप प्रेम में नहीं हैं तो आज आप किसी के प्यार में डूब सकते हैं। अन्य प्रेमी दिलों की मन में छुपी अभिलाषाएं पूरी होंगी। रोमांस के पल यादगार बन जाएंगे।

कन्या- आज भावुक होकर कोई गलत फैसला न करें अन्यथा पछताना पड़ सकता है। प्रेम की डोर को अधिक कसे नहीं और न ही ढीला छोड़े। बैलेंस मेंटेन करने में ही समझदारी है। तभी लव लाइफ सुचारु रुप से चलेगी।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- प्यार-मोहब्बत का नशा आज इस राशि के लोगों पर कुछ ज्यादा ही चढ़ने वाला है। वे पूंछ की भांति पार्टनर के पीछे-पीछे घूमते रहेंगे। विरोधियों की नजर से बच कर रहें। 

वृश्चिक- इस राशि के लोग प्यार में हद से गुजर जाने पर विश्वास करते हैं। आज वैलेंटाइन वीक के स्टार्ट में प्रेमी जोड़ों की राह में बहारे फूल बरसाती प्रतीत होंगी। बस प्यार ही प्यार का खुमार रहेगा।

धनु- अपने साथी को लेकर अधिक पोस्सेस्सिव न हों। आपका ऐसा बिहेवियर रिश्ते में खटास पैदा करेगा। वैलेंटाइन वीक का पहला दिन आपको कोई गुड न्यूज भी दे सकता है। 

मकर- आज तन और मन में बहुत सारे उतार-चढ़ाव आएंगे। निराशा में भी आशा का दामन न छोड़ें। रूठे हुए स्वीट हार्ट को मनाने में कामयाब होंगे। लव लाइफ को स्थिर होने में समय लगेगा। 

कुंभ- आज आपके प्यार का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है। फिर चाहे वो प्रपोज करना हो या घर पर शादी की बात करना। मैरिड लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा।

मीन- साथी के मन की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। तरह-तरह की शंकाओं से घिरने की बजाय उनसे खुल कर बात करें। प्रेम की भी हद होती है। अपने दायरे में रहने का प्रयास करें।

Niyati Bhandari

Advertising