आज का पंचांग- 1 मई, 2019

Wednesday, May 01, 2019 - 07:00 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

1 मई, 2019 बुधवार वैशाख कृष्ण तिथि द्वादशी (1-2 मध्य रात 2.05 तक) तथा तदोपरांत तिथि त्रयोदशी।  

विक्रमी सम्वत् : 2076, वैशाख प्रविष्टे : 18, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक: 11 (वैशाख), हिजरी साल: 1440, महीना: शब्बान, तारीख: 25, सूर्योदय: 5.47 बजे, सूर्यास्त: 7.03 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद (प्रात: 10.52 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद। योग: वैधृति (1 मई दिन-रात तथा 2 को प्रात: 5.30 तक), चंद्रमा मीन राशि पर (पूरा दिन-रात), पंचक लगी रहेगी (पूरा दिन-रात)। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : मई दिवस, मजदूर दिवस, लेबर डे।  दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए। राहू काल: दोपहर 12.00 से 01.30 बजे तक।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य मेष में
चंद्रमा मीन में
मंगल वृष में
बुध मीन में
गुरु वृश्चिक में
शुक्र मीन में
शनि धनु में
राहू मिथुन में
केतु धनु में

 


 

Niyati Bhandari

Advertising