आज का पंचांग- 22 अप्रैल, 2019

Monday, Apr 22, 2019 - 07:32 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


22 अप्रैल, 2019 सोमवार वैशाख कृष्ण तिथि तृतीया (पूर्व दोपहर 11.25 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्थी। 

विक्रमी सम्वत् : 2076, वैशाख प्रविष्टे : 9, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक: 2 (वैशाख), हिजरी साल: 1440, महीना: शब्बान, तारीख: 16, सूर्योदय: 5.56 बजे, सूर्यास्त: 6.56 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: अनुराधा (सायं 4.45 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र ज्येष्ठा। योग: वरियान (22-23 मध्य रात 1.55 तक), चंद्रमा वृश्चिक राशि पर (पूरा दिन-रात), सायं 4.45 के उपरांत जन्मे बच्चे को ज्येष्ठा नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा रहेगी (पूर्व दोपहर 11.25 तक)। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : श्री गणेश चतुर्थी व्रत, विश्व भू दिवस। दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए। राहू काल: प्रात: 07.30 से 09.00 बजे तक।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य मेष में
चंद्रमा वृश्चिक में
मंगल वृष में
बुध मीन में
गुरु धनु में
शुक्र मीन में
शनि धनु में
राहू मिथुन में
केतु धनु में

Niyati Bhandari

Advertising