आज का पंचांग- 25 फरवरी, 2019

Monday, Feb 25, 2019 - 07:49 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज 25 फरवरी, 2019 सप्तमी तिथि है। इसके स्वामी सूर्य हैं। इस तिथि में जन्मा बच्चा संतोषी तबीयत का होता है—यानी कि थोड़ा मिलने पर ही संतुष्ट हो जाने वाला, कूल नेचर का, कूल माइंडिड, एजुकेटिड, विवादों में उलझने से बचने वाला होता है। इस तिथि में विवाहादि मंगलीक कार्य करना, कोई व्हीकल खरीदना, सफेद फूल देने वाले पौधे लगाना प्रशस्त रहता है।

नक्षत्र 
विशाखा नक्षत्र के देवता इंद्राग्नि तथा स्वामी बृहस्पति हैं। यह नक्षत्र स्त्री संज्ञक तथा सात्विक है। इस नक्षत्र में जन्मा बच्चा जीवन में बड़ा प्रैक्टिकल, जनरल नालेज में आलराऊंडर, कुछ न कुछ पढऩे, स्टडी करने तथा कुछ न कुछ सीखने तथा ज्ञान वृद्धि करने का शौकीन होता है। वह समझदार, डिप्लोमेट तथा आऊट स्पोकन होता है। 23वें से 36वें वर्ष के बीच करियर में अच्छी लिफ्ट मिलती है।

योग
ध्रुव योग की स्वामी भूमि है। इस योग में जन्मा बच्चा एग्रीकल्चरल लैंड्स, अर्बन लैंड्स, प्लाटों, बिल्ट अप फ्लैट्स, फ्लोर्स, कोठियों, रियल एस्टेट जैसे कामों में अच्छी सक्सैस पाने वाला होता है। वह पेड़-पौधों के बारे में नालेज रखने वाला तथा नैचुरल ब्यूटी, टूरिज़्म तथा नजारों को लाइक करने वाला होता है। 

करण
विष्टि करण का स्वामी यम है। इस करण में जन्मा बच्चा जल्द आपा खो देने वाला, शार्ट-टैम्पर्ड, नाक पर मक्खी न बैठने देने वाला, दूसरे के साथ जल्द एडजस्टमैंट, कम्प्रोमाइज न करने वाला होता है। नान-वैज, लिकर का शौकीन होता है। लैदर, लोहा से बनी किसी वस्तु का दान करते रहना सही रहता है।

वार
सोमवार के देवता अधिदेवता शिव-पार्वती हैं। इस दिन जन्मा बच्चा बड़ा चंचल, कूल माइंडिड, टॉलरैंट एकदम रिएक्ट न करने वाला, अफसरों, बड़े लोगों, लीडरों तक अप्रोच रखने वाला, सुख-दुख में एक समान रहने वाला होता है। चंद्रमा की पूजा-अर्चना करना तथा भगवान शंकर का जल, दूध से अभिषेक करना कल्याणकारी रहता है।

सूर्योदय कालीन कुंडली
सूर्य           कुंभ में
चंद्रमा        तुला में
मंगल        मेष में
बुध           कुंभ में
गुरु           वृश्चिक में
शुक्र          मकर में
शनि         धनु में
राहू          कर्क में
केतु         मकर में

स्पैशल पर्व
श्री नाथ उत्सव, शबरी जयंती


बुध मीन में
बुध प्रात: 8.59 (जालन्धर टाइम) पर मीन राशि पर प्रवेश करेगा। 

दिशा शूल
पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए—इस दिशा की यात्रा न करें।

भद्राकाल
सायं 4.56 तक भद्रा रहेगी।

शुभ पंचांग
तारीख : 
                        25 फरवरी, 2019
वार :                             सोमवार
अयन :                          उत्तरायण 
विक्रमी सम्वत् :              2075
विक्रमी फाल्गुन प्रविष्टे:   13
राष्ट्रीय शक सम्वत् :       1940
शक फाल्गुन तारीख :       6
हिजरी साल :                 1440
महीना :                        जमादि उल्सानी, तारीख 19
पक्ष :                           फाल्गुन कृष्ण
तिथि:                          सप्तमी (25-26 मध्य रात 4.47 तक) तथा तदोपरांत तिथि अष्टमी।
नक्षत्र :                         विशाखा (रात 10.08 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अनुराधा।
योग:                           ध्रुव (पूर्व दोपहर 11.58 तक) तथा तदोपरांत योग व्याघात।
करण :                        विष्टि (सायं 4.56 तक) तथा तदोपरांत करण बव।
चंद्र राशि:                    तुला (सायं 4.02 तक) तथा तदोपरांत चंद्र राशि वृश्चिक।
सूर्योदय/सूर्यास्त:          प्रात: 7.03/सायं 6.18 (जालन्धर समय)।
राहू काल :                   प्रात: 07.30 से 09.00 बजे तक।

आज पैदा होने वाले बच्चों का नामाक्षर तथा भविष्यफल
समय - 
प्रात: 10.07 से लेकर सायं 4.02 तक
नामाक्षर- ते
यह बच्चा न्यूज पेपर्ज, मैगजीन्स के लिए आर्टिकल-फीचर इत्यादि लिखने, सैल्फ स्टडी, रिसर्च वर्क में इंट्रैस्ट रखने, फिल्म्ज, साइंस, एजुकेशन से जुड़े प्रोफैशंस द्वारा आजीविका चलाने वाला होता है।

समय- सायं 4.03 से लेकर रात 10.08 तक
नामाक्षर- तो
यह बच्चा बैंकिंग, इंश्योरैंस सर्विसिज, कैमीकल्स, मैडीसंस की मैन्युफैक्चरिंग, मार्कीटिंग, सेल-सप्लाई, डिस्ट्रीब्यूशन जैसे काम-धंधों में इंट्रैस्ट रखने वाला होता है।

समय- रात 10.09 से लेकर 25-26 मध्य रात 4.22 तक
नामाक्षर-    न
यह बच्चा डायरैक्ट या इनडायरैक्ट तौर पर फारवर्ड ट्रेडिंग, कमोडिटीज ट्रेडिंग, कम्पनी अफेयर्स से जुड़े प्रोफैशंस द्वारा रोजी-रोटी कमाने वाला होता है। लिटरेचर स्टडी करना भी उसका शौक हो सकता है। 

समय - 25-26 मध्य रात 4.23 से लेकर अगले दिन (26 फरवरी) प्रात: 10.36 तक
नामाक्षर- नी
यह बच्चा बड़ा होकर बुक्स, मैगजीन्स, डायरी, कैलेंडर्स की प्रिंटिंग, उनकी मार्कीटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, मैडीसिन की मैन्युफैक्चरिंग, मार्कीटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन जैसे काम-धंधे के साथ जुडऩे में इंट्रैस्ट रखने वाला होता है। 

Niyati Bhandari

Advertising