आज का पंचांग- 20 फरवरी, 2019

Wednesday, Feb 20, 2019 - 07:19 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज 20 फरवरी, 2019 बुधवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार तिथि प्रतिपदा रहेगी। इस तिथि के स्वामी अग्नि हैं। इस तिथि में जन्मा बच्चा अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी वाला, दूसरों को हर बात के लिए अच्छी तरह कन्विंस करने वाला, वैल एजुकेटिड, बड़े कारोबार को चलाने तथा संभालने वाला, अच्छी प्रॉपर्टी कंस्ट्रक्ट करने तथा उसमें अच्छा विस्तार करने वाला होता है। उसके भाग्य में बढिय़ा सवारी का सुख भी होता है। 

नक्षत्र 
पूर्वा फाल्गुणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं। यह स्त्री संज्ञक तथा रजस नक्षत्र है। इस नक्षत्र में जन्मा बच्चा कास्मैटिक्स तथा फीमेल्स द्वारा यूका किए जाने वाले सामान की सेल-परचेज, सप्लाई, डिस्ट्रीब्यूशन के काम-धंधा को पसंद करने तथा रेडियो, टी.वी., एडीटिंग, फोटो-वीडियोग्राफी, फिल्म मेकिंग के साथ जुड़े प्रोफैशंस में रुचि रखने वाला होता है। मोतिया, चम्पा-चमेली जैसे पौधे तथा फूल भी उसकी पसंद होते हैं। 

योग
सुकर्मा योग के स्वामी इन्द्र हैं। इस योग में जन्मा बच्चा वैल एजुकेटिड, समझदार, टैक्टफुल तथा हर दाव, हर टैक्ट खेल कर अपना काम निकलवाने वाला होता है। वह किसी मित्र, संबंधी के साथ अपने मन की बात, अपने प्रोग्राम को शेयर न करने वाला होता है। 

 करण
कौलव करण का स्वामी मित्र है। इस करण में जन्मे बच्चे का फ्रैंड्स का सर्कल बहुत बड़ा होता है। वह फ्रैंड्स को बहुत इम्पोर्टैंस तथा प्रैफरैंस देने वाला, उन पर बहुत डिपैंड करने वाला होता है। वह जरूरत के समय या अपनी आवश्यकतानुसार फ्रैंड्स को यूका करने में भी बड़ा एक्सपर्ट होता है। 

वार
बुधवार के देवता अधिदेवता विष्णु हैं। बुधवार जन्मा बच्चा मैथेमैटिक्स, कॉमर्स, इकनोमिक्स, ’ला, अकाऊंट्स, बैंकिंग,  कम्प्यूटर से सम्बद्ध प्रोफैशंस के साथ अटैच होने वाला, एग्रीकल्चरल, हार्टीकल्चरल प्रोडक्ट्स से जुड़े काम-धंधा में अच्छी सक्सैस पाने वाला होता है। यदि वह टैक्सेशन का वकील या चार्टर्ड अकाऊंटैंट हो तो उसमें भी वह अच्छा नाम तथा पोजीशन बनाने वाला होता है। 

सूर्योदय कालीन कुंडली
सूर्य       कुम्भ में
चंद्रमा    सिंह में
मंगल     मेष में
बुध        कुम्भ में
गुरु        वृश्चिक में
शुक्र       धनु में
शनि      धनु में
राहू       कर्क में
केतु       मकर में

दिशा शूल
उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए-इस दिशा की यात्रा न करनी ठीक रहेगी।

स्पैशल पर्व-दिवस
फाल्गुन कृष्ण पक्ष तथा राष्ट्रीय शक फाल्गुन मासारम्भ।

गंड मूल काल
प्रात: 8.00 बजे तक जन्मे बच्चे को मघा नक्षत्र की पूजा लगेगी।

शुभ पंचांग
तारीख:                        20 फरवरी, 2019
वार:                             बुधवार
अयन:                          उत्तरायण 
विक्रमी सम्वत्:              2075
विक्रमी फाल्गुन प्रविष्टे:    8
राष्ट्रीय शक सम्वत्:         1940
शक फाल्गुन तारीख:       1
हिजरी साल :              1440
महीना :                     जमादि-उल्सानी, तारीख 14
पक्ष :                         फाल्गुन कृष्ण
तिथि :                       प्रतिपदा (सायं 5.37 तक) तथा तदोपरांत तिथि द्वितीया।
नक्षत्र :                       मघा (प्रात: 8.00 बजे तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पूर्वा फाल्गुणी।
योग :                        अतिगंड (प्रात: 7.28 तक) तथा तदोपरांत योग सुकर्मा।
करण :                      बालव (प्रात: 7.30 तक) तथा तदोपरांत करण कौलव।
चंद्र राशि :                 सिंह (पूरा दिन-रात)
सूर्योदय/सूर्यास्त :       प्रात: 7.08/सायं 6.14  (जालन्धर समय)
राहू काल :                दोपहर 12.00 से 01.30 बजे तक।

आज पैदा होने वाले बच्चों का नामाक्षर तथा भविष्यफल
समय -
प्रात: 8.01 से लेकर दोपहर 1.16 तक
नामाक्षर- यो
यह बच्चा इगोईस्ट तथा अपने को कुछ सुपर समझने वाला, रेडियो, टी.वी., वीडियो, फिल्म मेकिंग, फोटोग्राफी, कम्प्यूटर जैसे प्रोफैशन को पसंद करने वाला तथा उसमें सक्सैस पाने वाला होता है। 

समय - दोपहर 1.17 से लेकर सायं 6.32 तक
नामाक्षर- ट
यह बच्चा गवर्नमैंट सर्विस करने तथा गवर्नमैंट स्पांसर्ड प्रोजैक्ट्स से अटैच होने वाला होता है। कई बार वह सोचे-विचारे बगैर किसी प्रोजैक्ट को हाथ में लेने का रिस्क भी ले लेता है। 

समय - सायं 6.33 से लेकर रात 11.48 तक
नामाक्षर- टी
यह बच्चा रिटेल, सेल-परचेज, सप्लाई जैसे काम-धंधा में परफैक्ट होता है। नेचर से कुछ आऊट स्पोकन, आराम तलब तथा विलासी तबीयत का भी होता है। 

समय- रात 11.49 से लेकर अगले दिन (21 फरवरी) प्रात: 5.04 तक
नामाक्षर- टू
यह बच्चा शो ऑफ तथा दिखावा करने का शौकीन, महंगा तथा ब्रांडिड सामान खरीदने वाला, म्यूजिक लवर, म्यूजिक की समझ तथा उसके बारे में जानकारी रखने वाला होता है। 

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

Niyati Bhandari

Advertising