आज का पंचांग- 28 अगस्त, 2026

punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2026 - 10:04 AM (IST)

Aaj Ka Panchang : 28 अगस्त 2026, शुक्रवार श्रावण शुक्ल तिथि पूर्णिमा (प्रात: 9.49 तक) तथा तदोपरांत प्रतिपदा। 

Aaj Ka Panchang

विक्रमी सम्वत् : 2083, भाद्रपद प्रविष्टे 12, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1948, दिनांक: 6 (भाद्रपद), हिजरी साल 1448, महीना रबि-उल-अव्वल, तारीख 14, सूर्योदय: प्रात: 6.05 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.52 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: शतभिषा (28-29 मध्य रात 3.14 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद, योग: अतिगंड (प्रात: 7.28 तक) तथा तदोपरांंत योग सुकर्मा, चंद्रमा: कुंभ राशि पर (पूरा दिन-रात), पंचक लगी रहेगी (पूरा दिन-रात)। दिशा शूल: पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए, राहू काल : प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: श्रावण पूर्णिमा, रक्षा बंधन (राखी), श्री गायत्री जयन्ती, संस्कृत दिवस, दर्शन गुफा श्री अमरनाथ जी (जम्मू-कश्मीर), मेला स्वामी शंकराचार्य (श्रीनगर)।

Aaj Ka Panchang

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य सिंह में
चन्द्रमा कुंभ में 
मंगल मिथुन में
बुध सिंह में
गुरु कर्क में
शुक्र कन्या में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa