आज का पंचांग- 5 अगस्त, 2026
punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 08:13 AM (IST)
5 अगस्त 2026, बुधवार श्रावण कृष्ण तिथि सप्तमी (रात 8.43 तक) तथा तदोपरांत तिथि अष्टमी।

विक्रमी सम्वत् : 2083, श्रावण प्रविष्टे 21, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1948, दिनांक: 14 (श्रावण), हिजरी साल 1448, महीना सफर, तारीख 21, सूर्योदय: प्रात: 5.51 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.16 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : अश्विनी (रात 9.18 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र भरणी, योग : शूल (सायं 5.29 तक) तथा तदोपरांत योग गण्ड, चंद्रमा : मेष राशि पर (पूरा दिन-रात), रात 9.18 तक जन्मे बच्चे को अश्विनी नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा रहेगी (प्रात: 9.24 तक)। दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहू काल : दोपहर बारह से डेढ़ बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: शीतला सप्तमी।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य कर्क में
चन्द्रमा मेष में
मंगल मिथुन में
बुध मिथुन में
गुरु कर्क में
शुक्र कन्या में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
