आज का पंचांग- 2 अक्टूबर, 2025
punjabkesari.in Thursday, Oct 02, 2025 - 07:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
2 अक्तूबर 2025, गुरुवार आश्विन शुक्ल तिथि दशमी (सायं 7.11 तक) तथा तदोपरांत तिथि एकादशी।
विक्रमी सम्वत् : 2082, आश्विन प्रविष्टे 17, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक : 10 (आश्विन), हिजरी साल 1447, महीना रबि उल्सानी, तारीख 9, सूर्योदय : प्रात: 6.26 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.08 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा (प्रात: 9.13 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र श्रवण, योग: सुकर्मा (रात 11.29 तक) तथा तदोपरांत योग धृति, चंद्रमा: मकर राशि पर (पूरा दिन-रात)। दिशा शूल : दक्षिण एवं आग्नेय दिशा के लिए, राहूकाल: दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: विजय दशमी (दशहरा), सरस्वती विसर्जन, गांधी जयंती, शास्त्री जयंती, अपराजिता पूजन, मेला कुल्लू दशहरा शुरू, श्री माधवाचार्य जयंती।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य कन्या में
चन्द्रमा मकर में
मंगल तुला में
बुध कन्या में
गुरु मिथुन में
शुक्र सिंह में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में