आज का पंचांग- 1 अप्रैल, 2024

Monday, Apr 01, 2024 - 06:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

1 अप्रैल 2024, चैत्र कृष्ण तिथि सप्तमी (रात 9.10 तक) तथा तदोपरांत तिथि अष्टमी।

विक्रमी सम्वत् : 2080, चैत्र प्रविष्टे 19, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1946, दिनांक : 12 (चैत्र), हिजरी साल 1445, महीना रमजान, तारीख 21, सूर्योदय : प्रात: 6.20 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.43 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : मूला (रात 11.12 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र  पूर्वाषाढ़ा, योग : वरियान (रात 8.30 तक) तथा तदोपरांत योग परिध, चंद्रमा : धनु राशि पर (पूरा दिन-रात), रात 11.12 तक जन्मे बच्चे को मूला नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा रहेगी (प्रात: 9.21 तक)। दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: शीतला अष्टमी (पूजा), मेला शीतला माता (कुराली, पंजाब), ऋषभ देव जयंती (जैन)।   

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य मीन में
चन्द्रमा धनु में
मंगल कुंभ में
बुध मेष में
गुरु मेष में
शुक्र मीन में
शनि कुंभ में
राहू मीन में
केतु कन्या में

Niyati Bhandari

Advertising