आज का पंचांग- 12 मार्च, 2024

Tuesday, Mar 12, 2024 - 06:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

12 मार्च 2024, मंगलवार फाल्गुन शुक्ल तिथि द्वितीया (प्रात: 7.14 तक) तथा तदोपरांत तिथि तृतीया (जो क्षय हो गई है।) 

विक्रमी सम्वत् : 2080, फाल्गुन प्रविष्टे 29, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक : 22 (फाल्गुन), हिजरी साल 1445, महीना रमजान, तारीख 1, सूर्योदय : प्रात: 6.45 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.30 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : रेवती (रात 8.30 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अश्विनी, योग : शुक्ल (प्रात: 7.53 तक) तथा तदोपरांत योग ब्रह्म, चंद्रमा : मीन राशि पर (रात 8.30 तक) तथा तदोपरांत  मेष राशि पर दाखिल होगा, पंचक लगी रहेगी (रात 8.30 तक), रात 8.30 तक जन्मे बच्चे को रेवती नक्षत्र की तथा तदोपरांत अश्विनी नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहू काल बाद दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : श्री रामकृष्ण परमहंस जयंती, फुलेरा दूज (मथुरा वृंदावन) रमजान (मुस्लिम) महीना एवं रोजे (मुस्लिम) शुरू।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य कुंभ में
चन्द्रमा मीन में
मंगल मकर में
बुध मीन में
गुरु मेष में
शुक्र कुंभ में
शनि कुंभ में
राहू मीन में
केतु कन्या में

Niyati Bhandari

Advertising