आज का पंचांग- 6 फरवरी, 2024

Tuesday, Feb 06, 2024 - 06:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

6 फरवरी 2024, मंगलवार माघ कृष्ण तिथि एकादशी (सायं 4.08 तक) तथा तदोपरांत तिथि द्वादशी।
 
विक्रमी सम्वत् : 2080, माघ प्रविष्टे 24, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक : 17 (माघ), हिजरी साल 1445, महीना रज्जब, तारीख 25, सूर्योदय : प्रात: 7.21 बजे, सूर्यास्त : 6.03 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : ज्येष्ठा (प्रात: 7.35 तक) तथा तदोपरांत मूला नक्षत्र जो 7 फरवरी प्रात: 6.27 तक रहेगा, योग : व्याघात (प्रात: 8.50 तक) तथा तदोपरांत योग हर्षण, चंद्रमा :वृश्चिक राशि पर (प्रात: 7.35 तक)तथा तदोपरांत धनु राशि पर प्रवेश करेगा, प्रात: 7.35 तक जन्मे बच्चे के ज्येष्ठा नक्ष्त्र की तथा तदोपरांत मूला नक्षत्र की पूजा लगेगी, मूला नक्षत्र की पूजा 7 फरवरी प्रात: 6.27 तक जन्मे बच्चों को लगेगी। दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहूकाल : बाद दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक, पर्व दिवस तथा त्यौहार : षटतिला एकादशी व्रत।    

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य मकर में
चन्द्रमा वृश्चिक में
मंगल मकर में
बुध मकर में
गुरु मेष में
शुक्र धनु में
शनि कुंभ में
राहू मीन में
केतु कन्या में

Niyati Bhandari

Advertising