आज का पंचांग- 3 फरवरी, 2024

Saturday, Feb 03, 2024 - 07:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

माघ कृष्ण तिथि अष्टमी (सायं 5.21तक) तथा तदोपरांत तिथि नवमी।

विक्रमी सम्वत् : 2080, माघ प्रविष्टे 21, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक : 14 (माघ), हिजरी साल 1445, महीना रज्जब, तारीख 22, सूर्योदय : प्रात: 7.23 बजे, सूर्यास्त : 6 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : विशाखा (3 फरवरी दिन-रात तथा 4 को प्रात: 7.21 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अनुराधा, योग : गंड (दोपहर 12.51 तक) तथा तदोपरांत योग वृद्धि, चंद्रमा : तुला राशि पर (3-4 फरवरी मध्य रात 1.04 तक) तथा तदोपरांत वृश्चिक राशि पर प्रवेश करेगा। दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल : प्रात: नौ से साढ़े दस बजे तक।    


सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-


सूर्य मकर में
चन्द्रमा तुला में
मंगल धनु में
बुध मकर में
गुरु मेष में
शुक्र धनु में
शनि कुंभ में
राहू मीन में
केतु कन्या में

Prachi Sharma

Advertising