आज का पंचांग- 26 दिसंबर, 2023

Tuesday, Dec 26, 2023 - 07:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

26 दिसम्बर 2023, मंगलवार मार्गशीर्ष शुक्ल तिथि पूर्णिमा (26-27 मध्य रात 6.03 तक) तथा तदोपरांत तिथि प्रतिपदा

विक्रमी सम्वत् : 2080, पौष प्रविष्टे 11, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक : 5 (पौष), हिजरी साल 1445, महीना जमादि उल्सानी, तारीख 12, सूर्योदय : प्रात: 7.29 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.28 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : मृगशिर (रात 10.21 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र आर्द्रा, योग: शुक्ल (26-27 मध्य रात 3.21 तक) तथा तदोपरांत योग ब्रह्म, चंद्रमा : वृष राशि पर (प्रात: 9.57 तक) तथा तदोपरांत मिथुन राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा रहेगी (सायं 5.56 तक)। दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहू काल: बाद दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : मार्गशीर्ष पूर्णिमा, श्री सत्य नारायण व्रत, श्री दत्तात्रेय जयंती, त्रिपुर भैरव जयंती, शहीद ऊधम सिंह जयंती, मेला जोड़ (श्री फतेहगढ़ साहिब)। 

 सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-


सूर्य धनु में
चन्द्रमा वृष में
मंगल वृश्चिक में
बुध धनु में
गुरु मेष में
शुक्र वृश्चिक में
शनि कुंभ में
राहू मीन में
केतु कन्या में 

Niyati Bhandari

Advertising