आज का पंचांग- 22 दिसंबर, 2023

Friday, Dec 22, 2023 - 07:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

22 दिसम्बर 2023, शुक्रवार मार्गशीर्ष शुक्ल तिथि दशमी (प्रात: 8.17 तक) तथा तदोपरांत तिथि एकादशी (जो क्षय हो गई है)

विक्रमी सम्वत् : 2080, पौष प्रविष्टे 7, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक : 1 (पौष), हिजरी साल 1445, महीना जमादि उल्सानी, तारीख 8, सूर्योदय : प्रात: 7.27 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.25 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : अश्विनी (रात 9.36 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र भरणी, योग: परिध (पूर्व दोपहर 11.11 तक) तथा तदोपरांत योग शिव, चंद्रमा  : मेष राशि पर (पूरा दिन-रात), रात 9.36 तक जन्मे बच्चे को अश्विनी नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा रहेगी (रात 7.45 से अगले  दिन (23 दिसम्बर) प्रात: 7.12 तक , दिशा शूल : पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए, राहू काल: प्रात: साढ़े दस से दोपहर 12 बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : श्री गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी (स्मार्त), राष्ट्रीय शक पौष मासारंभ, सायन उत्तरायण एवं शिशिर ऋतु प्रारंभ। 

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य धनु में
चन्द्रमा मेष में
मंगल वृश्चिक में
बुध धनु में
गुरु मेष में
शुक्र तुला में
शनि कुंभ में
राहू मीन में
केतु कन्या में

Niyati Bhandari

Advertising