आज का पंचांग- 16 दिसंबर, 2023

Saturday, Dec 16, 2023 - 07:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

16  दिसम्बर 2023, शनिवार मार्गशीर्ष शुक्ल तिथि चतुर्थी (रात 8.01 तक) तथा तदोपरांत तिथि पंचमी

विक्रमी सम्वत् : 2080, पौष प्रविष्टे 1, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक : 25 (मार्गशीर्ष), हिजरी साल 1445, महीना जमादि उल्सानी, तारीख 2, सूर्योदय : प्रात: 7.23 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.23 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : श्रवण (16-17 मध्य रात 4.37 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र धनिष्ठा, योग: व्याघात (16-17 मध्य रात 3.47 तक) तथा तदोपरांत योग हर्षण, चंद्रमा : मकर राशि पर (पूरा दिन-रात), भद्रा रहेगी (प्रात: 9.16 से लेकर रात 8.01 तक)।  दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल प्रात: 9 से 10.30 बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार :श्री सिद्धि विनायक चतुर्थी व्रत, विक्रमी पौष संक्रांति, सूर्य बाद दोपहर 3.57 (जालंधर टाइम) पर धनु राशि पर प्रवेश करेगा।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य वृश्चिक में
चन्द्रमा मकर में
मंगल वृश्चिक में
बुध धनु में
गुरु मेष में
शुक्र तुला में
शनि कुंभ में
राहू मीन में
केतु कन्या में



 

Niyati Bhandari

Advertising