आज का पंचांग- 6 दिसंबर , 2023

Wednesday, Dec 06, 2023 - 06:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

6  दिसम्बर 2023, बुधवार मार्गशीर्ष कृष्ण तिथि नवमी (6-7 मध्यरात्रि 3.05 तक) तथा तदोपरांत तिथि दशमी

विक्रमी सम्वत् : 2080, मार्गशीर्ष प्रविष्टे 21, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक 15 (मार्गशीर्ष), हिजरी साल 1445, महीना जमादि उल अव्वल, तारीख 21, सूर्योदय : प्रात: 7.16 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.21 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र :उत्तरा फाल्गुनी (6 दिसम्बर दिन-रात तथा 7 को प्रात:6.29 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र हस्त, योग: प्रीति (रात 11.29 तक) तथा तदोपरांत योग आयुष्मान, चंद्रमा: सिंह राशि पर (प्रात: 10.22 तक) तथा तदोपरांत कन्या राशि पर प्रवेश करेगा, दिशा शूल: उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहू काल: दोपहर बारह से डेढ़ बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : डॉ. अंबेडकर पुण्यतिथि। 

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य वृश्चिक में
चन्द्रमा सिंह में
मंगल वृश्चिक में
बुध धनु में
गुरु मेष में
शुक्र तुला में
शनि कुंभ में
राहू मीन में
केतु कन्या में

Niyati Bhandari

Advertising