आज का पंचांग- 4 दिसंबर , 2023

Monday, Dec 04, 2023 - 06:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

4  दिसम्बर 2023, सोमवार मार्गशीर्ष कृष्ण तिथि सप्तमी (रात 10.00 बजे तक) तथा तदोपरांत तिथि अष्टमी

विक्रमी सम्वत् : 2080, मार्गशीर्ष प्रविष्टे 19, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक 13 (मार्गशीर्ष), हिजरी साल 1445, महीना जमादि उल अव्वल, तारीख 19, सूर्योदय : प्रात: 7.15 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.20 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : मघा (4-5 मध्य रात 12.35 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी, योग: वैधृति (रात 9.47 तक) तथा तदोपरांत योग विष्कुंभ, चंद्रमा: सिंह राशि पर (पूरा दिन-रात), 4-5 मध्य रात 12.35 तक जन्मे बच्चे को मघा नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा रहेगी (प्रात: 8.45 तक)। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल: प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक। 

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य वृश्चिक में
चन्द्रमा सिंह में
मंगल वृश्चिक में
बुध धनु में
गुरु मेष में
शुक्र तुला में
शनि कुंभ में
राहू मीन में
केतु कन्या में

Niyati Bhandari

Advertising