आज का पंचांग- 1 दिसंबर , 2023

Friday, Dec 01, 2023 - 07:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

1  दिसम्बर 2023, शुक्रवार मार्गशीर्ष कृष्ण तिथि चतुर्थी (बाद दोपहर 3.32 तक) तथा तदोपरांत तिथि पंचमी

विक्रमी सम्वत् : 2080, मार्गशीर्ष प्रविष्टे 16, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक 10 (मार्गशीर्ष), हिजरी साल 1445, महीना जमादि उल अव्वल, तारीख 16, सूर्योदय : प्रात: 7.12 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.21 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : पुनर्वसु (सायं 4.41 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पुष्य, योग: शुक्ल (रात 8.03 तक) तथा तदोपरांत योग ब्रह्म, चंद्रमा:  मिथुन राशि पर (प्रात: 10.12 तक) तथा तदोपरांत कर्क राशि पर प्रवेश करेगा, दिशा शूल: पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए, राहू काल: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : वर्ल्ड एडस डे। 

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य वृश्चिक में
चन्द्रमा मिथुन में
मंगल वृश्चिक में
बुध धनु में
गुरु मेष में
शुक्र तुला में
शनि कुंभ में
राहू मीन में
केतु कन्या में

Niyati Bhandari

Advertising