आज का पंचांग- 23 नवंबर , 2023

Thursday, Nov 23, 2023 - 06:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

23 नवम्बर 2023, कार्तिक शुक्ल तिथि एकादशी (रात 9.03 तक) तथा तदोपरांत तिथि द्वादशी। 


विक्रमी सम्वत् : 2080, मार्गशीर्ष प्रविष्टे 8, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक 2 (मार्गशीर्ष), हिजरी साल 1445, महीना जमादि उल अव्वल, तारीख 8, सूर्योदय : प्रात: 7.06 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.22 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : उत्तरा भाद्रपद (सायं 5.16 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र रेवती, योग: वज्र (पूर्व दोपहर 11.53 तक) तथा तदोपरांत योग सिद्धि, चंद्रमा :  मीन राशि पर (पूरा दिन-रात), पंचक लगी रहेगी (पूरा दिन-रात), भद्रा रहेगी (प्रात: 10.05 से लेकर रात 9.03 तक). सायं 5.16 के उपरांत जन्मे बच्चे को रेवती नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल: दक्षिण एवं आग्नेय दिशा के लिए, राहू काल: दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : हरि प्रबोधिनी एकादशी व्रत, भीष्म पंचकारंभ, सत्य साईं बाबा जयंती, मला रेणुका (नाहन सिरमौर) तथा मेला बाबा रुद्रानंद नारी (ऊना) प्रारंभ, 23-24 नवम्बर तुलसी विवाह। 


सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य वृश्चिक में
चन्द्रमा मीन में
मंगल वृश्चिक में
बुध वृश्चिक में
गुरु मेष में
शुक्र कन्या में
शनि कुंभ में
राहू मीन में
केतु कन्या में

Niyati Bhandari

Advertising