आज का पंचांग- 22 नवंबर, 2023

Wednesday, Nov 22, 2023 - 06:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कार्तिक शुक्ल तिथि दशमी (रात 11.05 तक) तथा तदोपरांत तिथि एकादशी। 

विक्रमी सम्वत् : 2080, मार्गशीर्ष प्रविष्टे 7, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक (मार्गशीर्ष), हिजरी साल 1445, महीना जमादि उल अव्वल, तारीख 7, सूर्योदय : प्रात: 7.05 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.22 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : पूर्वा भाद्रपद (सायं 6.37 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद, योग: हर्षण (बाद दोपहर 2.46 तक)तथा तदोपरांत योग वज्र,   चंद्रमा :  कुंभ राशि पर (दोपहर 12.58 तक) तथा तदोपरांत मीन राशि पर प्रवेश करेगा, पंचक लगी रहेगी (पूरा दिन-रात)।  दिशा शूल: उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहू काल: बाद दोपहर बारह से डेढ़ बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : राष्ट्रीय शक मार्गशीर्ष मासारंभ, मेला अचलेश्वर (बटाला)। 

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-


सूर्य वृश्चिक में
चन्द्रमा कुंभ में
मंगल वृश्चिक में
बुध वृश्चिक में
गुरु मेष में
शुक्र कन्या में
शनि कुंभ में
राहू मीन में
केतु कन्या में

Prachi Sharma

Advertising