आज का पंचांग- 20 नवंबर, 2023

Monday, Nov 20, 2023 - 06:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 20 नवम्बर 2023, कार्तिक शुक्ल तिथि अष्टमी (20-21 मध्य रात 3.17 तक) तथा तदोपरांत नवमी। 


विक्रमी सम्वत् : 2080, मार्गशीर्ष प्रविष्टे 5, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक 29 (कार्तिक), हिजरी साल 1445, महीना जमादि उल अव्वल, तारीख 5, सूर्योदय : प्रात: 7.03 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.23 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : धनिष्ठा (रात 9.26 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र शतभिषा, योग: ध्रुव (रात 8.35 तक) तथा तदोपरांत योग   व्याघात, चंद्रमा : मकर राशि पर (प्रात: 10.08 तक) तथा तदोपरांत कुंभ राशि पर प्रवेश करेगी, पंचक प्रारंभ होगी (प्रात: 10.08 पर), भद्रा रहेगी (सायं 4.20 तक)। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल: प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : गोपाष्टमी। 


सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य वृश्चिक में
चन्द्रमा मकर में
मंगल वृश्चिक में
बुध वृश्चिक में
गुरु मेष में
शुक्र कन्या में
शनि कुंभ में
राहू मीन में
केतु कन्या में

Niyati Bhandari

Advertising