आज का पंचांग- 18 नवंबर, 2023

Saturday, Nov 18, 2023 - 06:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

18 नवम्बर 2023, कार्तिक शुक्ल तिथि पंचमी (प्रात: 9.19 तक) तथा तदोपरांत तिथि षष्ठी। 


विक्रमी सम्वत् : 2080, मार्ग शीर्ष प्रविष्टे 3, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक 27 (कार्तिक), हिजरी साल 1445, महीना जमादि उल अव्वल, तारीख 3, सूर्योदय : प्रात: 7.01 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.24 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा (18-19 मध्य रात 12.07 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र श्रवण, योग: गंड (18-19 मध्य रात 2.17 तक) तथा तदोपरांत योग वृद्धि, चंद्रमा : मकर राशि पर (पूरा दिन-रात)। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल: प्रात: नौ से साढ़े दस बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : ज्ञान पंचमी (जैन), जया पंचमी, सौभाग्य पंचमी, सूर्य षष्ठी पर्व (बिहार) 18-19 नवम्बर। 


सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य वृश्चिक में
चन्द्रमा मकर में
मंगल वृश्चिक में
बुध वृश्चिक में
गुरु मेष में
शुक्र कन्या में
शनि कुंभ में
राहू मीन में
केतु कन्या में

Niyati Bhandari

Advertising