आज का पंचांग- 13 नवंबर , 2023

Monday, Nov 13, 2023 - 08:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कार्तिक कृष्ण तिथि अमावस (बाद दोपहर 2.57 तक) तथा तदोपरांत तिथि प्रतिपदा। 

विक्रमी सम्वत् : 2080, कार्तिक प्रविष्टे 28, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक 22 (कार्तिक), हिजरी साल 1445, महीना रबि उल्सानी, तारीख 28, सूर्योदय : प्रात: 6.57 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.27 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : विशाखा (13-14 मध्य रात 3.23 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अनुराधा, योग: सौभाग्य (बाद दोपहर 3.23 तक) तथा तदोपरांत योग शोभन, चंद्रमा :तुला राशि पर (रात 9.18 तक) तथा तदोपरांत वृश्चिक राशि पर प्रवेश करेगा। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल:  प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : कार्तिक अमावस, सोमवती अमावस (देव पितृ कार्येषु अमावस) श्री महावीर निर्वाण (जैन), विश्वकर्मा दिवस (पंजाब), तीर्थ स्नान महात्मय (मेला हरिद्वार, श्री प्रयागराज इत्यादि), महाराजा रणजीत सिंह जन्म दिवस।  

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-


सूर्य तुला में
चन्द्रमा तुला में
मंगल तुला में
बुध वृश्चिक में
गुरु मेष में
शुक्र कन्या में
शनि कुंभ में
राहू मीन में
केतु कन्या में

Prachi Sharma

Advertising