आज का पंचांग- 8 नवंबर, 2023

Wednesday, Nov 08, 2023 - 06:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

8 नंबवर 2023, कार्तिक कृष्ण तिथि दशमी (प्रात: 8.24 तक) तथा तदोपरांत तिथि एकादशी। 


विक्रमी सम्वत् : 2080, कार्तिक प्रविष्टे 23, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक 17 (कार्तिक), हिजरी साल 1445, महीना रबि उल्सानी, तारीख 23, सूर्योदय : प्रात: 6.53 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.30 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : पूर्वा फाल्गुणी (सायं 7.19 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र उत्तरा फाल्गुणी, योग: ऐंद्र (सायं 4.10 तक) तथा तदोपरांत योग वैधृित, चंद्रमा : सिंह राशि पर (8-9 मध्य रात 2.01 तक), तथा तदोपरांत कन्या राशि पर प्रवेश करेगा।  भद्रा  रहेगा(प्रात: 8.24 तक)।  दिशा शूल: उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहू काल: बाद दोपहर बारह से डेढ़ बजे तक। 


सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य तुला में
चन्द्रमा सिंह में
मंगल तुला में
बुध वृश्चिक में
गुरु मेष में
शुक्र कन्या में
शनि कुंभ में
राहू मीन में
केतु कन्या में

Niyati Bhandari

Advertising