आज का पंचांग- 7 नवंबर, 2023

Tuesday, Nov 07, 2023 - 06:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

7 नवम्बर 2023, मंगलवार कार्तिक कृष्ण तिथि दशमी (पूरा दिन-रात) 

विक्रमी सम्वत् : 2080, कार्तिक प्रविष्टे 22, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक 16 (कार्तिक), हिजरी साल 1445, महीना रबि उल्सानी, तारीख 22, सूर्योदय : प्रात: 6.52 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.30 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : मघा (सायं 4.24 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी, योग: ब्रह्म (बाद दोपहर 3.20 तक) तथा तदोपरांत योग ऐंद्र, चंद्रमा :  सिंह राशि पर (पूरा दिन-रात), सायं 4.24 तक जन्मे बच्चे को मघा नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा प्रारंभ होगी (सायं 7.07 पर)।  दिशा शूल: उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहू काल: बाद दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक। 

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य तुला में
चन्द्रमा सिंह में
मंगल तुला में
बुध वृश्चिक में
गुरु मेष में
शुक्र कन्या में
शनि कुंभ में
राहू मीन में
केतु कन्या में

Niyati Bhandari

Advertising