आज का पंचांग- 31 अक्टूबर, 2023

Tuesday, Oct 31, 2023 - 06:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कार्तिक कृष्ण तिथि तृतीया (रात 9.31 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्थी।

विक्रमी सम्वत् : 2080, कार्तिक प्रविष्टे 15, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक 9 (कार्तिक), हिजरी साल 1445, महीना रबि उल्सानी, तारीख 15, सूर्योदय : प्रात: 6.46 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.36 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : रोहिणी (31 अक्तूबर-1 नवम्बर मध्य रात 3.58 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मृगशिर, योग: वरियान (बाद दोपहर 3.33 तक) तथा तदोपरांत योग परिध, चंद्रमा : वृष राशि पर (पूरा दिन-रात), भद्रा रहेगी (प्रात: 9.58 से लेकर रात 9.31 तक)। दिशा शूल: उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहू काल : बाद दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : सरदार पटेल जयंती, इंदिरा गांधी बलिदान दिवस, श्री कमला जयंती।


 सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य तुला में
चन्द्रमा वृष में
मंगल तुला में
बुध तुला में
गुरु मेष में
शुक्र सिंह में
शनि कुंभ में
राहू मेष में
केतु तुला में

Niyati Bhandari

Advertising