आज का पंचांग- 20 अक्टूबर, 2023

Friday, Oct 20, 2023 - 06:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

20 अक्तूबर  2023, आश्विन शुक्ल तिथि षष्ठी (रात 11.25 तक) तथा तदोपरांत तिथि सप्तमी । 


विक्रमी सम्वत् : 2080, कार्तिक प्रविष्टे 4, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक 28 (आश्विन), हिजरी साल 1445, महीना रबि उल्सानी, तारीख 4, सूर्योदय : प्रात: 6.38 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.47 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : मूला (रात 8.41 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा, योग : अतिगंड (20-21 मध्य रात 3.02 तक) तथा तदोपरांत योग सुकर्मा, चंद्रमा : धनु राशि पर (पूरा दिन-रात), रात 8.41 तक जन्मे बच्चे को मूला नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल: पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए, राहू काल : प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : सरस्वती आवाहन।


सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य तुला में
चन्द्रमा धनु में
मंगल तुला में
बुध तुला में
गुरु मेष में
शुक्र सिंह में
शनि कुंभ में
राहू मेष में
केतु तुला में

Niyati Bhandari

Advertising