आज का पंचांग- 12 अक्टूबर, 2023

Thursday, Oct 12, 2023 - 07:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

12 अक्तूबर  2023, गुरुवार आश्विन कृष्ण तिथि त्रयोदशी(सायं 7.54 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्दशी

विक्रमी सम्वत् : 2080, आश्विन प्रविष्टे 26, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक 20 (आश्विन), हिजरी साल 1445, महीना रबि उल-अव्वल, तारीख: 26, सूर्योदय : प्रात: 6.32 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.56 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : पूर्वा फाल्गुनी (पूर्व दोपहर 11.36 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी, योग: शुक्ल (प्रात: 9.30 तक) तथा तदोपरांत योग ब्रह्म, चंद्रमा:  सिंह राशि पर (सायं 6.17 तक) तथा तदोपरांत कन्या राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा शुरू होगी (सायं 7.54 पर), दिशा शूल: दक्षिण एवं आग्नेय दिशा के लिए, राहू काल : दोपहर  डेढ़ से तीन बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : प्रदोष व्रत, तिथि त्रयोदशी का श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि व्रत।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य कन्या में
चन्द्रमा सिंह में
मंगल तुला में
बुध कन्या में
गुरु मेष में
शुक्र सिंह में
शनि कुंभ में
राहू मेष में
केतु तुला में

Niyati Bhandari

Advertising