आज का पंचांग- 12 सितंबर, 2023

Tuesday, Sep 12, 2023 - 07:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

12  सितम्बर 2023, भाद्रपद कृष्ण तिथि त्रयोदशी (12-13 मध्य रात 2.22 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्दशी। 


विक्रमी सम्वत् : 2080, भाद्रपद प्रविष्टे 27, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक 21 (भाद्रपद), हिजरी साल 1445, महीना सफर, तारीख : 25, सूर्योदय : प्रात: 6.14 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.34 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : आश्लेषा (रात 11.01 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मघा, योग : शिव (12-13 मध्य रात 1.11 तक) तथा तदोपरांत योग सिद्ध, चंद्रमा: कर्क राशि पर (रात 11.01 तक) तथा तदोपरांत सिंह राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा शुरू होगी (12-13 मध्य रात 2.22 पर), रात 11.01 तक जन्मे बच्चे को आश्लेषा नक्षत्र की तथा तदोपरांत मघा नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहूकाल बाद दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : भौम प्रदोष व्रत, कैलाश यात्रा प्रारंभ, पर्यूषण पर्वारंभ (जैन)    


सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य सिंह में
चन्द्रमा कर्क में
मंगल कन्या में
बुध सिंह में
गुरु मेष में
शुक्र कर्क में
शनि कुंभ में
राहू मेष में
केतु तुला में

Niyati Bhandari

Advertising