आज का पंचांग- 7 सितंबर, 2023
punjabkesari.in Thursday, Sep 07, 2023 - 07:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
7 सितम्बर 2023, भाद्रपद कृष्ण तिथि अष्टमी (सायं 4.15 तक) तथा तदोपरांत तिथि नवमी।
विक्रमी सम्वत् : 2080, भाद्रपद प्रविष्टे 22, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक 16 (भाद्रपद), हिजरी साल 1445, महीना सफर, तारीख : 20, सूर्योदय : प्रात: 6.11 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.40 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : रोहिणी (प्रात: 10.25 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मृगशिर, योग : व्रज (रात 10.02 तक) तथा तदोपरांत योग सिद्धि, चंद्रमा : वृष राशि पर (रात 11.13 तक) तथा तदोपरांत मिथुन राशि पर प्रवेश करेगा। दिशा शूल : दक्षिण एवं आग्नेय दिशा के लिए, राहूकाल दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत,(वैष्णव-संन्यासियों के लिए),श्री कृष्ण जन्माष्टमी (मथुरा), गोकुलाष्टमी (नंदोत्सव)
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य सिंह में
चन्द्रमा वृष में
मंगल कन्या में
बुध सिंह में
गुरु मेष में
शुक्र कर्क में
शनि कुंभ में
राहू मेष में
केतु तुला में