आज का पंचांग- 17 अगस्त, 2023

Thursday, Aug 17, 2023 - 07:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

17 अगस्त 2023, गुरुवार द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल तिथि प्रतिपदा (सायं 5.36 तक) तथा तदोपरांत तिथि द्वितीया


विक्रमी सम्वत् : 2080, भाद्रपद प्रविष्टे 1, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक : 26 (श्रावण), हिजरी साल 1445, महीना मुहर्रम, तारीख : 29, सूर्योदय : प्रात: 5.58 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.05 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : मघा (सायं 7.58 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी, योग: परिध (सायं 7.29 तक) तथा तदोपरांत योग शिव, चंद्रमा : सिंह राशि पर (पूरा दिन-रात), सायं 7.58 तक जन्मे बच्चे को मघा नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल : दक्षिण एवं आग्नेय दिशा के लिए, राहूकाल : दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्षारंभ, विक्रमी भाद्रपद, संक्रांति, सूर्य दोपहर 1.22 (जालंधर टाइम) पर सिंह राशि पर प्रवेश करेगा, मेला छिन्नमस्तिका (चिंतपूर्णी) प्रारंभ।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य कर्क में
चन्द्रमा सिंह में
मंगल सिंह में
बुध सिंह में
गुरु मेष में
शुक्र कर्क में
शनि कुंभ में
राहू मेष में
केतु तुला में

 

 

 

Niyati Bhandari

Advertising