आज का पंचांग- 7 अगस्त, 2023
punjabkesari.in Monday, Aug 07, 2023 - 06:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
7 अगस्त 2023, सोमवार द्वितीय (अधिक) श्रावण कृष्ण तिथि सप्तमी (7-8 मध्य रात 4.15 तक) तथा तदोपरांत तिथि अष्टमी
विक्रमी सम्वत् : 2080, श्रावण प्रविष्टे 23, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक : 16 (श्रावण), हिजरी साल 1445, महीना मुहर्रम, तारीख : 19, सूर्योदय : प्रात: 5.52 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.15 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : अश्विनी (7-8 मध्य रात 1.16 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र भरणी, योग : शूल (सायं 6.16 तक) तथा तदोपरांत योग गंड, चंद्रमा : मेष राशि पर (पूरा दिन-रात), 7-8 मध्य रात 1.16 तक जन्मे बच्चे को अश्विनी नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा रहेगी (सायं 4.49 तक)। दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल :प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य कर्क में
चन्द्रमा मेष में
मंगल सिंह में
बुध सिंह में
गुरु मेष में
शुक्र सिंह में
शनि कुंभ में
राहू मेष में
केतु तुला में